संवाददाता कुशीनगर जनपद के कप्तान गंज तहसील का घेराव प्रदर्शन को सम्बोधित करते हूये पूर्व विधायक पुर्नवासी देहाती ने कहा कि बेरोजगारों व किसानों के विरोधी है केन्द्र व राज्य सरकार तथा पूर्व विधायक शम्भू चौधरी ने कहा कि देश आजा के 70साल बाद अब गुलामी के तरफ भाजपा सरकार ले जारही है। बेरोजगारी का बढ़ावा देकर भूखो मरने पर मजबूर कर रही जो अब बर्दाश्त नहीं होगा तथा आगे पूर्व जिलाध्यक्ष छोटेलाल ने कहा कि कोरोना काल मे रोजगार को चौपट करने व देशभर मे बेरोजगार व किसानों के मुद्दे पर सपाइयों का सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर उतर पड़े। उन्होंने जिलों की तहसील का घेराव किया और प्रदेश व केंद्र को रोजगार व किसानों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर उतर पड़े।
उन्होंने जनपद के तहसीलो का घेराव किया, और प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। सपाइयों का कहना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने में असफल साबित हुई है। और अब राज्यसभा में बहुमत न होने के बावजूद विधेयक पास कर किसानों पर अत्याचार कर रही है। कप्तान गंज के तहसील कार्यालय का सपा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि रविवार को राज्यसभा में कृषि विधेयक पास होने पर अखिलेश यादव ने कहा था कि चुनिंदा धन्नासेठों के लिए भाजपा ने देश की दो तिहाई आबादी को धोखा दिया है। लोकतांत्रिक कपट कर भाजपा ने कृषि बिल नहीं, अपना ‘पतन पत्र’ पारित कराया है। इसके विरोध और अन्य मुद्दों को लेकर सपा सोमवार को पूरे प्रदेश में तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन किया गया।
ज्ञापन सौपने वालो में पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ एडवोकेट छोटेलाल यादव, रामनिवास यादव ,गिरजेश यादव, घनश्याम यादव, विजय साहनी, ब्रिजेश यादव, भोला यादव ,युवा नेता सोनू यादव, अम्ब्रिश, संदीप लालमन यादव ,केके यादव, रामप्यारे,निठुरी राजभर,पारस निषाद आदि नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
