विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही …. मुख्यमंत्री

Shareकुशीनगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम मंगलवार को गोरखपुर मण्डल के जनपदों की विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जनपद कुशीनगर के विकास कार्यों...

कुशीनगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम मंगलवार को गोरखपुर मण्डल के जनपदों की विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जनपद कुशीनगर के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्तापरक ढ़ंग से व समयबद्वता के साथ पूर्ण किया जाये। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान जनपद कुशीनगर के माह अगस्त 2020 के विकास कार्यों की समीक्षा की गई, इस अवसर पर उन्होंने जनपद से संबंधित सांसद एवं विधायकगण से निर्माणधीन विकास परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया गया। उन्होंने विकास की गति में और तीव्रता के साथ किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि परियोजनाओं और विकास कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से मानकों के अनुसार पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
सीएम ने कहा कि विकास कार्यों के साथ साथ जनप्रतिनिधि व प्रशासन के मध्य अच्छा संवाद स्थापित करते हुये स्थानीय स्तर पर जनहित से जुडे़ कार्यों को पूरी तत्परता, लगन, कर्मठता के साथ पूर्ण किये जायें और कल्याणकारी योजनाओंध्नीतियों का लाभ पात्र व्यक्तियों तक हर हाल में पहुंचाया जाये और आम जनमानस की समस्याओं का मिलकर त्वरित निस्तारण किया जाये।

मुख्यमंत्री द्वारा वीडियों कान्फ्रेसिंग के दौरान जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चैधरी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना एवं विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) में वीडियो कान्फ्रेसिंग में सम्मिलित होकर बिन्दुवार जनपद में किये जा रहे अनवरत विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया ।
मुख्यमंत्री द्वारा 10 करोड से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद मे रू0 10-50 करोड के मध्य कुल 01 परियोजना जो निर्माणाघीन है, तथा 5-10 करोड़ के मध्य 5 परियोजनाएं जिनमें 2388.50 मी0 नाला पडरौना के छावनी साइफन से सोहरौना नहर तक, रामकोला में राजकीय महा विद्यालय , तथा जनपद के हाटा, कप्तानगंज,व कुशीनगर में अग्निशमन केंद्र के निर्माण कार्य सम्मिलित हैं। जिनमें सभी कार्य प्रगति पर है, तथा अग्निशमन केंद्र का निर्माण माह सितम्बर 2021 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने अवगत कराया कि 14.87 करोड की लागत से निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय सुकरौली का कार्य 94 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है और माह दिसम्बर 2020 तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा,व 8.67 करोड रू0 की लागत से निर्माणाघीन राजकीय महा विद्यालय रामकोला के सम्बन्ध में अवगत कराया कि विद्यालय का कार्य 14 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। उक्त कार्य का स्वीकृत लागत रू0 8.67 करोड का है। जो फरवरी 2021 में पूर्ण कर लिया जाएगा,
प्रधानमंत्री आवासीय योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस योजना के अन्तर्गत जनपद में वर्ष 2019-20 हेतु 2193 आवासों का वार्षिक लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष अब तक 2074 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही समस्त अवशेष आवास पूर्ण करा लिये जायेगें। इसके पश्चात जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के सम्बन्ध में प्रगति वताते हुए अवगत कराया कि वर्ष 2019-20 हेतु 13543 आवासों का वार्षिक लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष अब तक 10068 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

सड़क निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2019-20 में नई सडकों के निर्माण हेतु 17 कार्य स्वीकृति हुए थे जिसे प्राप्त धनराशि का पूर्ण व्यय कर लिया गया है, चैडीकरण के अन्तर्गत 04 कार्य ( 60.35 किलोमीटर) स्वीकृत हुए थे, जिसके सापेक्ष 6.60 किलोमीटर लम्बाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष कार्य प्रगति पर है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत जनपद में 19903 शौचालय एन ओ एलबी0 के समस्त कार्य पूर्ण कर लिए गये हैं । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत सामुदायिक शोैचालय निर्माण के सबंध में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद की कुल 1049 ग्राम पंचायतों में से 855 ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है, जिनमें से 75 पूर्ण कर लिये गये है तथा अवशेष का कार्य तेजी के साथ निर्माणाधीन हैं।

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अन्तर्गत कुल 07 नगर निकाय में 132 वार्डो को ओ0डी0एफ0 हेतु लक्षित किया गया था जो शत-प्रति पूर्ण कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने सांसद विकास निधि व विधायक विकास निधि के योजना के अन्तर्गत जनपद में कराये गये कार्यो की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाय।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सांसद विजय कुमार दुबे की सांसद निधि से 33 परियोजनाओं की स्वीकृत के सापेक्ष 11 कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं तथा देवरिया अंाशिक कुशीनगर सांसद श्री रामापति राम त्रिपाठी के सांसद निधि से 15 परियोजनाओं की स्वीकृत के सापेक्ष 01 परियोजना पूर्ण कर लिया गया है। विधायक विकास निधि योजना के अन्तर्गत विधानसभावार कार्यों का विवरण दिया गया । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना की समीक्षा के दौरान माह अगस्त 2020 तक लक्षित मानव दिवस 27.94 लाख के सापेक्ष 30.11 लाख मानव दिवस सृजित किये गये हैं जो लक्ष्य का 107.77 प्रतिशत है। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कोरोना काल के दौरान अधिक से अधिक प्रवासी मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया है। जनपद में कर एवं करेत्तर राजस्व संग्रह के अन्तर्गत विभिन्न विभागों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में खाद, बीज व अन्य उर्वरकों की कोई कमी नही है। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम हेतु सर्विलांस टीम को अधिक से अधिक सक्रिय किया जाये तथा कोरोना सम्बन्धित स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। मुख्यमत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु त्वरित गति देने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए भौतिक सत्यापन कराकर अवशेष धनराशि यू0सी0 शासन स्तर पर भेजकर लगातार पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया इसके साथ ही साथ कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण गन्ना भुगतान कराने हेतु सम्बन्धित चीनी मिलो से समन्वय स्थापित कर कराने के निर्देश दिये। पेयजल योजनाओं के संचालन हेतु ग्राम समितियों से जोडने व गौ स्थलों को कृषि प्रधान क्षेत्र के दृष्टिगत बढाने के निर्देश दिये गये तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गये प्रस्ताव को पूर्ण किया जाये।

जिलाधिकारी द्वारा भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय स्वदेश दर्शन योजना के बुद्विष्ट सर्किट स्कीम के अन्तर्गत बौद्व पर्यटन स्थल कुशीनगर में निर्माण कार्य का विवरण देते हुये बताया कि सी0सी0टी0वी0 एंव वाई-फाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।तथा पार्किंग,साइनेज,वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, सोलर लाइट,एवं पेयजल व्यवस्था पूर्ण कर लिया गया है।
समीक्षा दौरान जनपद के विधायक कसया, खडडा, हाटा,व रामकोला के द्वारा जनपद में चल रहे विकास कार्यक्रमो के सम्बंध में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत भी कराया गया ।

वीडियो काॅन्फे्रसिंग के दौरान सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे व विधायक खडडा जटाशंकर त्रिपाठी द्वारा अपने अपने आवास से ही शिरकत किया गया, विधायक कसया, हाटा, रामकोला, जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ,मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी , अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY