उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रबंधन समिति के संतराज यादव सभापति और क़ेपी मलिक (विधायक) उपसभापति चुने गए

Share◆ लगभग 17 साल बाद भाजपा ने सहकारी समिति पर कबिज हुई भगवन्त यादव संवाददाता कुशीनगर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रबंधन समिति का चुनाव कल बुधवार को...

◆ लगभग 17 साल बाद भाजपा ने सहकारी समिति पर कबिज हुई

भगवन्त यादव संवाददाता

कुशीनगर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रबंधन समिति का चुनाव कल बुधवार को सम्पन्न हुआ जिसकी जानकारी संतराज यादव ने यदुवंशी टाइम्स के संवाददाता को टेलीफोनिक वार्ता द्वारा दी।

भाजपा के तरफ से पार्टी के इमानदार नेता संतराज यादव व केपी मलिक को उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक के चुनाव मे
उ0प्र0 के सहकारी ग्राम विकास बैंक पर लगभग 17 साल बाद भाजपा समर्थक सभापति व उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए और मुलायम परिवार का वर्चस्व समाप्त हो गया। बुधवार को सभापति पद के लिए गोरखपुर के संतराज यादव और उपसभापति पद पर बागपत के कृष्णपाल मलिक ने नामांकन पत्र जमा किया। विपक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं आने के कारण संतराज और कृष्णपाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

नवनिर्वाचित सभापति संतराज यादव ने बैंक की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए संपर्क व संवाद अभियान चलाने की बात कही। बुधवार को निर्विरोध सभापति चुने गए संतराज ने नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में बैंक की साख बढ़ाने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए बैंक की महती भूमिका को सार्थक बनाया जाएगा। कृषि व कृषि पर आधारित इकाइयों की स्थापना में बैंक पूरा सहयोग करेगा।। तथा इन दोनो लोगो को निर्बिरोध निर्वाचित होने पर भाजपा पदाधिकारियों समेत प्रदेश की जनता ने स्वीकारा है कि इस पद पर किसान की समस्या व कृषि का उत्पादन व बैंक का सहयोग बढे़गा

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY