02 अक्टूबर को सभी सरकारी भवन व कार्यालयों पर प्रातः 8:00 बजे होगा ध्वाजारोहण……. जिलाधिकारी

Shareकुशीनगर 02 अक्टूबर के अवसर पर सभी सरकारी भवन व कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, सार्वजनिक स्थलों व इमारतों पर साफ-सफाई कराना सम्बन्धित अधिकारी गण सुनिश्चित करें, तथा...

कुशीनगर 02 अक्टूबर के अवसर पर सभी सरकारी भवन व कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, सार्वजनिक स्थलों व इमारतों पर साफ-सफाई कराना सम्बन्धित अधिकारी गण सुनिश्चित करें, तथा इस अवसर पर महात्मा गांधी जी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यर्पण किया जाए।

जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में 02 अक्टूबर – 2020 (गांधी जयंती) के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर को सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज प्रातः 08 बजे फहराया जायेगें तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के बडे चित्र का अनावरण व माल्यापर्ण किया जाएगा, व सभी राजकीय भवनों ,कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, इमारतों तथा बाजार में 01 व 02 अक्टूबर की रात्रि में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।


जिलाधिकारी ने कहा कि 02 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे कलेक्ट्रेट व विकास भवन परिसर में 5-5 पौधे एवं स्टेडियम में 10 व सभी ब्लॉकों बेसिक शिक्षा अधिकार,व जिला विद्द्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थान उपलब्धता अनुसार पौधे रोपित किये जायेंगे।
श्री चौधरी ने बताया कि 9.00 बजे सभी नगरीय छेत्रों / मलिन बस्तियों की साफ सफाई का कार्य व ग्रामीण छेत्रों में भी सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु जिला पंचायत राज्याधिकारी को निर्देशित किया गया।
श्री चौधरी ने कहा कि अपरान्ह 1.30 बजे समस्त विकास खण्डों अन्तर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत के ग्रामों में स्वच्छता अभियान के सम्बंध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जन कोजागरूक किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग,अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय,, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र,सहित अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY