संवाददाता
कुशीनगर उत्तर प्रदेश यदुवंशी समाज गोरखपुर मण्डल संयोजक नन्दलाल यादव रविवार कोन कप्तान गंज निरीक्षण भवन मे पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सच्चे कार्यकर्ता संतराज यादव को उत्तर प्रदेश सहकारिता ग्राम विकास बैंक प्रबंधन समिति का सभापति बनाकर यदुवंशी समाज का मान और सम्मान बढाया है। जिससे उत्तर प्रदेश यदुवंशी समाज महासंघ ने बधाई दी है तथा भाजपा शीर्ष नेतृत्व का यदुवंशी समाज आजीवन आभारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिती के सदस्य इमानदारी के प्रतिक ,सादा जीवन, उच्च बिचार, के राहो पर चलने वाले संतराज यादव को प्रदेश की उच्च पद पर स्थापित होने पर यदुवंशी समाज मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है तथा समाज को एकजुट करने की आशा जगी भाजपा मे यदुवंशी समाज सुरक्षित है यदुवंशी समाज संतराज यादव के साथ सूबे के मुखिया योगीआदित्यनाथ महराज व प्रधानमंत्रीमोदी को बधाई दी है तथा यदुवंशी समाज को एकजुट कर भाजपा के साथ अहम भूमिका निभाने का कार्य करेंगे
इस दौरान बधाई देने वालो मे महेंद्र यादव, बिरेन्द्र यादव, गिरजाशंकर यादव, रामनिहाल यादव, राहुल कुमार यादव, शैलेष यादव,मुलायम यादव, रोहित यादव, दिनेश यादव, कमलेश यादव, रामनरायन यादव आदि उपस्थित रहे।
