अवैध खनन परिवहन वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ करें प्रभावी कार्यवाही…डीएम

Share● बोले जिलाधिकारी अगर सरकारी अधिकारी व कर्मचारी इस कार्य मे संलिप्त पाया जाता है तो उसे भी चिन्हित कर कार्यवाही करें। कुशीनगर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने पुलिस अधीक्षक...

● बोले जिलाधिकारी अगर सरकारी अधिकारी व कर्मचारी इस कार्य मे संलिप्त पाया जाता है तो उसे भी चिन्हित कर कार्यवाही करें।

कुशीनगर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में एंटी भू-माफिया और खनन सम्बन्धी आवश्यक बैठक दौरान समस्त उप जिलाधिकारी, सीओ, खान निरीक्षक को निर्देशित किया कि अवैध खनन परिवहन वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को विहार प्रांत से आने वाले उप खनिज लदे वाहनों को गहनता से जांच करने तथा ओवर लोडिंग वाहनों या बिना रवाना के पाए जाने पर कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी इस कार्य मे संलिप्त पाया जाता है तो उसे भी चिन्हित कर कार्यवाही करें।

जिलाधिकारी ने एंटी भू-माफिया की समीक्षा दौरान बताया कि जनपद में कुल 9 भू-माफिया चिन्हित किये गए हैं जिसमे तहसील पडरौना के 7 व कप्तानगंज के 2 माफिया हैं, जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, सीओ को निर्देशित किया कि नए सिरे से शासकीय व सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर भू माफिया घोषित करते हुए उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाय।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय,जॉइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोहरा ,समस्त उप जिलाधिकारी , समस्त तहसीलदार, समस्त सीओ व अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY