गन्ने के खेत में एक आठ वर्षीय बालक का मिला शव

Shareकुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के भठही बुजुर्ग गांव के निकट गन्ने के खेत में एक आठ वर्षीय बालक का शव मिला। खेत में चारा काटने गई महिलाओं...

कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के भठही बुजुर्ग गांव के निकट गन्ने के खेत में एक आठ वर्षीय बालक का शव मिला। खेत में चारा काटने गई महिलाओं ने देखा तो शोर मचाया। शव की हालत देख परिजनों ने हत्या की आशंका का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, भठही बुजुर्ग के टोला विशुनपुरा निवासी शारदा चौहान का आठ वर्षीय पुत्र राजन चौहान दोपहर से ही घर से गायब था। उसका शव गांव के बगल में ही गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थिति में मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जब पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद प्रधान पति सहित तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस संबंध में एसओ केपी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के लिए डाग स्क्वायड के साथ पुलिस व फॉरेंसिक पहुंची थी परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY