सम्मानपूर्वक मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म दिवस

Share● जनपद के सभी सरकारी भवनों पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज। कुशीनगर 02अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एव पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर 151 वां जयंती समारोह कोविड-19...

● जनपद के सभी सरकारी भवनों पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज।

कुशीनगर 02अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एव पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर 151 वां जयंती समारोह कोविड-19 के दृष्टिगत मास्क, सेनेटाइजर, सोषल डिस्टेंस एवं सरकार के दिशा निर्देषों का पालन करते हुये परम्परागत ढंग से सम्मानपूर्वक मनाया गया।

जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यापर्ण कर गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिये सभी से आह्वान किया गया।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनायें देते हुये कहा कि गांधी जी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। राष्ट्र की सामाजिक व आर्थिक मजबूती के लिये उन्होंने कुरीतियों व भेदभाव को दूर करने, सर्वधर्म सम्भाव, मानवता की सेवा करने तथा स्वच्छता बनाये रखने पर विषेष बल दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि देषभक्ति, ईमानदारी और सादगी के प्रतीक स्व0लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारे से हरित क्रांति लाकर देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया। सभी अधिकारी, कर्मचारी एक टीम भावना के साथ ईमानदारी व समयबद्वता से कार्य करें तथा समाज के सबसे गरीब वर्ग को योजनाओ से लाभांवित कराकर सरकार की मंशा को पूरा करें तथा सकारात्मक रहकर अपने दायित्वों को निभायें। बुराइयों से दूर रहें, व्यवस्था का दुरूपयोग न करें।


जिलाधिकारी ने महापुरूषों को नमन करते हुये कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलनों में गांधी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उन्होंने सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं के माध्यम से जनजन को जोड़कर गरीबों को लाभांवित करना है, सभी का दायित्व है कि योजनाओं के यथार्थ को धरातल पर लागू करें।
जिलाधिकारी ने खादी ग्रामोद्दोग के सौजन्य से लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करने पश्चात अपर जिलाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय,वरिष्ठ कोषाधिकारी रईस अहमद, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल, जिला खादी ग्रामोद्दोग अधिकारी ए0के0 पाल,अभिहित अधिकारी माणिक चंद सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY