जिला अल्पसंख्यक अधिकारी निदेशालय सम्बद्ध के बावजूद नही हुए यहा से कार्यमुक्त

Share● अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य के शिकायत पत्र पर भारी पडा भाजपा जिलाध्यक्ष का पैरवी। ● जांच अधिकारी ने निदेशक को लिखा पत्र *कुशीनगर* भ्रष्टाचार के आरोप मे जांच...

● अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य के शिकायत पत्र पर भारी पडा भाजपा जिलाध्यक्ष का पैरवी।

● जांच अधिकारी ने निदेशक को लिखा पत्र

*कुशीनगर* भ्रष्टाचार के आरोप मे जांच के घेरे मे फसे जिला अल्पसंख्यक अधिकारी आज भी अंगद की पांव की तरह जनपद मे जमे हुए है जबकि अल्पसंख्यक कल्याण और वफ्फ विभाग के अपर मुख्य सचिव रविशंकर मिश्र ने 17 सितंबर को इन्हे निदेशालय से अटैच कर इनके खिलाफ विशेष सचिव को जांच का आदेश जारी किया है। ऐसे मे कहना मुनासिब होगा कि अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य की शिकायत पर कुशीनगर भाजपा जिलाध्यक्ष का पैरवी भारी पड रहा है। नतीजतन अपर मुख्य सचिव के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड रही है।


गौरतलब है कि अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बक्शीश अहमद द्वारा जिला अल्पसंख्यक अधिकारी देवेन्द्र राम के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले मे की गई शिकायत पत्र पर कुशीनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र का पैरवी भारी पडा। कारण यह है कि बीते दिनो उ0प्र0 सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एंव वफ्फ अनुभाग – 2 ने यहा के जिला अल्पसंख्यक अधिकारी देवेन्द्र राम व वरिष्ठ लिपिक ईश मुहम्मद के खिलाफ जांच का आदेश जारी किया था इसके लिए बाकायदा विशेष सचिव डीएस उपाध्याय को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच प्रभावित न हो इसको ध्यान में रखते शासन ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को अग्रिम आदेश तक निदेशालय अल्पसंख्यक एंव वफ्फ विभाग लखनऊ संबद्ध कर दिया। इसके बाद खुद को बचाने के लिए डीएमओ देवेन्द्र राम भाजपा जिलाध्यक्ष के दरबार मे हाजिरी लगाकर अपने खिलाफ जांच रुकवाने और यहा जिला अल्पसंख्यक अधिकारी के पद पर बरकरार रहने के लिए गुहार लगाई। परिणाम स्वरूप भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मिश्र ने इनको बचाने के लिए मैदान मे कूद पडे और उ0प्र0 सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एंव वफ्फ वोर्ड के मंत्री नंद गोपाल नंदी को पत्र भेजकर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी देवेन्द्र राम के ईमानदारी और कार्य प्रणाली की गुणगान करते हुए संबद्धता निरस्त कर यथास्थान पर बनाये रखने के लिए पैरवी किया गाया। जिलाध्यक्ष श्री मिश्र का यह पैरवी पत्र सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। ऐसी चर्चा है जिलाध्यक्ष के पत्र के प्रभाव मे ही अल्पसंख्यक अधिकारी को यहाँ से कार्यमुक्त नही किया जा रहा है।

जिला अल्पसंख्यक अधिकारी देवेन्द्र राम व वरिष्ठ लिपिक ईश मुहम्मद के खिलाफ जांच अधिकारी नामित हुए विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एंव वफ्फ विभाग ने दिनांक 8 अक्टूबर-2020 को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उ0प्र0 लखनऊ को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एंव वफ्फ अनुभाग-2 के कार्यालय से 17 सितंबर-2020 को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी देवेन्द्र राम के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच संस्थित करते हुए अग्रिम आदेश तक निदेशालय सम्बद्ध किया गया है। इसके बावजूद डीएमओ देवेन्द्र राम अभी तक अपने पद पर यथावत कार्यरत है।जांच अधिकारी ने इस संबंध में शासन को आख्या उपलब्ध कराने की बात कही है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY