● प्रेस व प्रशासन के बीच समन्वय बनाये रखने तथा पत्रकार उत्पीड़न,सहित अन्य मामलों को लेकर हुई चर्चा।
● सूचना संकुल भवन निर्माण हेतु एसडीएम पडरौना के माध्यम से भूमि आवंटित कराने का मिलाआश्वासन।
कुशीनगर प्रशासन व प्रेस के बीच समन्वय तथा आपसी तालमेल बनाये रखने के दृष्टिगत वर्ष 2020 हेतु जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में सम्पन्न की गई।
स्थायी समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी ने कहा कि यदि जनपद में किसी भी पत्रकार के उत्पीड़न सम्बन्धी मामला हो तो प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा, जिलाधिकारी के समक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से हाटा तहसील के ग्राम सिकटिया निवासी मृतक राधेश्याम पत्रकार के सम्बंध में जांच रिपोर्ट अभी तक नही मिलने व सहायता राशि की मांग सम्बन्धी आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रभावी कार्यवाही की मांग की गई। इसी प्रकार नेबुआ रायगंज निवासी राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार गिरिजेश मल्ल की मोटर साइकिल को समाचार संकलन दौरान छतिग्रस्त किये जाने, दैनिक जागरण हाटा के पुत्र पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को अभी तक गिरफ्तारी न होने तथा सूचना संकुल निर्माण हेतु भूमि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई, जिसे जिलाधिकारी द्वारा एक-एक बिंदु पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया।
जनपद में वर्षों से जिला सूचना अधिकारी का पद रिक्त होने के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र डिमाण्ड लेटर शासन को भेजने का भरोसा दिलाया गया।समिति के सदस्य ओमप्रकाश द्विवेदी द्वारा टोलटैक्स पर पत्रकारों को कर मुक्त रखने की मांग की जिसे जिलाधिकारी श्री चौधरी द्वारा पत्रकार गण को अपनी आईडी साथ रखने की बात कही गयी।

इस अवसर पर समिति के सचिव सहित सदस्य ग्रामीण पत्रकार एसोसिएसन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी, कृष्णमोहन दीक्षित, हेमन्त चौरसिया,अजय कुमार मिश्र, श्रीमती ममता तिवारी आदि उपस्थित रहे।
