दिन-दहाड़े बदमाशों द्वारा दो लोगो की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में,तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Shareकुशीनगर बीते दिनों जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में दिन-दहाड़े बदमाशों द्वारा दो लोगो की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले मे पुलिस ने तीन अभियुक्तों...

कुशीनगर बीते दिनों जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में दिन-दहाड़े बदमाशों द्वारा दो लोगो की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले मे पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा की है। पुलिस लाइन मे रविवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मामले का खुलासे का दावा किया। उन्होंने कहा कि शनिवार को समउर बाजार में हुए एक व्यक्ति की हत्या एवं एक स्थानीय व्यक्ति की गोली लगने से हुई मौत के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष की तलाश जारी है। एसपी ने घटना की वजह पर चर्चा करते हुए बताया कि पूर्व में 4 मई 2020 को मृतक धर्मेन्द्र यादव एवं 10 अन्य के द्वारा अपने रिश्ते के चाचा रामभुवन यादव की हत्या कर दी गई थी। जिसमें 11 लोगों के बिरूद्ध बिजयीपुर (बिहार) थाने मे मुकदमा दर्ज है और उसमें से 6 आरोपी गिरफ्तार भी किये जा चुके हैं। मृतक धर्मेन्द्र व 4 अन्य आरोपी फरार थे। एसपी श्री सिंह ने बताया कि पकड़े गए शूटरों में बिजयीपुर थाने क्षेत्र के खुटहा निवासी अजय यादव, पंकज यादव व राजू यादव शामिल है। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने पटहेरवा थाने में अपराध संख्या – 375/2020 धारा 147/148/149/302/34 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसपी ने कहा कि इस मामले मे सात नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज है इसमे से तीन पकड़े गये है शेष की तलाश जारी है। पकडे गये अभियुक्तों के पास से पुलिस को एक अदद पिस्टल चार जिंदा कारतूस 32 बोर,एक अदद तमंचा दो जिंदा कारतूस 312 बोर बरामद हुआ|

पटहेरवा पुलिस द्वारा इस त्वरित कार्यवाही पर प्रभारी निरीक्षक अतुल्य कुमार पांडेय व उनकी टीम को पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार सिंह ने 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा किया है। इसके अलावा इस टीम को 50 हजार रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार दिलाने के लिए एसपी ने डीआईजी जोन गोरखपुर से संस्तुति की है|

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY