मानव तस्करी रोकथाम के लिए, विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

Shareकुशीनगर सचिव व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शबीना खान ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के एक्शन प्लान के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर...

कुशीनगर सचिव व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शबीना खान ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के एक्शन प्लान के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में मानव तस्करी रोकथाम हेतु विधिक जागरूकता शिविर को आयोजन किया गया।

उन्होने बताया कि मानव तस्करी रोकथाम हेतु जागरूक किया गया जिसमें अन्य विभाग जैसे- शिक्षा, पुलिस, जी0आर0पी0 पुलिस, पंचायतीराज विभाग से मिल कार्य करने पर जोर किया गया एवं प्रत्येक ग्राम में माइगे्रशन रजिस्टर बनाने का सुझाव दिया गया। शिविर मंे बचपन बचाओं आन्दोलन नोवल पुरस्कार विजेता संस्था के राज्य समन्वयक सूर्य प्रताप मिश्र के AHTU, PLV, NGO के प्रतिभागियों में मानव तस्करी के विधिक प्राविधान AHTU, POLICE NGOs, पंचायतीराज, शिक्षा विभाग के जिम्मेदारियों को बताया और तस्करों पर भा0द0स0 370,370(A),J.J Act के Sec.79 के तहत मुकदमा लिखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर बचपन बचाओ आन्दोलन के प्रभारी सूर्य प्रताप मिश्र, पुलिस विभाग के राजा राम, निरीक्षक टीम सहित अभिमन्यु सिंह, पी0एल0वी0 अमिताब श्रीवास्तव, पी0एल0बी0 संजय शाही, पी0एल0वी0 सुधीर यादव, वरिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY