पुलिस बल के जवानों की शहादत को कभी भुलाया नही जा सकता …पुलिस अधीक्षक

Shareकुशीनगर अमर शहीदों की याद में हर वर्ष के भाति इस साल भी पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन बुधवार को पुलिस लाइन के स्मृति ग्राउंड में किया गया। इस...

कुशीनगर अमर शहीदों की याद में हर वर्ष के भाति इस साल भी पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन बुधवार को पुलिस लाइन के स्मृति ग्राउंड में किया गया। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियो ने शहीद हुए पुलिस जवानो को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके उत्कृष्ट कार्यों को जहां याद किया वही पुलिस के जवानो ने शहीदों को सलामी दी।


पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1959 मे लद्दाख स्थित हाँटस्प्रिंग इलाके मे चीन के सैन्य कर्मियों के घात लगाकर किये गये हमले मे हमारे दस पुलिसकर्मी शहीद हुए थे, जिनकी याद मे पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी समय-समय पर अपनी सूझबूझ और शौर्य का परिचय देकर पुलिस विभाग को गौरवान्वित करते रहे है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस बल के जवानों की शहादत को कभी भुलाया नही जा सकता है उनका त्याग, बलिदान और योगदान देश हमेशा याद रखेगा। इसी क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी एक सम्मानित वर्दी मे रहने वाला कार्मिक है जिसे निरंतर अपने अच्छे व्यवहार करते हुए निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

गौरतलब है कि 21 अक्तूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कम्पनी को भारत-तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए लद्दाख के ‘हॉटस्प्रिंग’ में तैनात किया गया था। कम्पनी के जवान अलग-अलग टुकड़ियों में चौकसी कर रहे थे। 21 जवानों का दल ‘हॉटस्प्रिंग में गश्त कर रहा था, तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती कर रहे टुकड़ी पर घात लगाकर हमला बोल दिया था उस समय मात्र 21 पुलिस के जवानों ने चीनी हमलावरों का डटकर मुकाबला किया। इस मुकाबले मे मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए 10 शूरवीरों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। इन्ही जवानो की याद मे हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY