नगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का हुआ उद्घाटन

Shareकुशीनगर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में आज बुधवार को थाना कोतवाली नगर में ‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान के तहत जिलाधिकारी कुशीनगर भुपेन्द्र एस. चौधरी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद...

कुशीनगर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में आज बुधवार को थाना कोतवाली नगर में ‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान के तहत जिलाधिकारी कुशीनगर भुपेन्द्र एस. चौधरी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह द्वारा महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया, विद्यालय की छात्राओं ने मार्शल आर्ट और कर्राटे का प्रदर्शन कर महिलाओं तथा बालिकाओं में आत्मविश्वास की भावना जागृत की।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा बताया गया कि जनपद के समस्त थानों पर एण्टी रोमियों स्क्वाड का गठन किया गया है टीमो द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों के विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, गांव, कस्बा क्षेत्र, बाजार, पूजा पंडाल, माल, व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने हेतु मिशन शक्ति के बारे में बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है इस मुनादी के द्वारा महिलाओं, बालिकाओं के प्रति अपराध करने वालो को पुलिस की चेतावनी भी दी जा रही है।

महिलाओं व बालिकाओं को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए थानो पर गठित महिला हेल्प डेस्क, वीमेन पावर हेल्पलाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098 आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है साथ ही यह भी बताया बताया जा रहा है कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकती है फोन करने वाली महिलाओं व बालिकाओं का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
इस अवसर पर जनपद कुशीनगर के उच्चाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, सम्भ्रान्त व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यालय की छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY