मिशन शक्ति के अन्तर्गत षष्टम् दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक

Shareकुशीनगर जनपद में मिशन शक्ति के अन्तर्गत षष्टम् दिवस पर कोविड-19 से रोकथाम व सहायता-विभाग के अन्तर्गत संचालित संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थलों आदि पर ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम एवं यूट्यूब आदि...

कुशीनगर जनपद में मिशन शक्ति के अन्तर्गत षष्टम् दिवस पर कोविड-19 से रोकथाम व सहायता-विभाग के अन्तर्गत संचालित संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थलों आदि पर ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम एवं यूट्यूब आदि के माध्यम से जागरूकता अभियान संचालित किया गया वहाॅ उपस्थित जनसमुदाय को मास्क, सैनेटाइजर, हैंडवाश का वितरण किया गया जिसकी जानकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी दी।

इस दौरान लगभग 200 पम्पलेट का वितरण किया गया।बाल संरक्षण ईकाई के कर्मचारियों द्वारा समस्त ब्लाकों में महिला,पुरूषों, बालक, बालिकाओं को
कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों को कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के अन्तर्गत यह जानकारी दी गयी कि जिन संस्थाओं में 10 से अधिक लोग काम करते है उन पर यह अधिनियम लागू होता है। शिकायत समितियों को सबूत जुटाने में सिविल कोर्ट वाली शक्तियाॅ प्रदान की गयी है। यदि नियोक्ता अधिनियम के प्रावधानों को पूरा करने में असफल होता है तो उसे 50000 रूपये से अधिक अर्थ दण्ड भरना पडे़गा। यह अधिनियम अपने क्षेत्र में गैरसंगठित क्षेत्रों जैसे ठेके के व्यवसाय, दैनिक मजदूरी वाले कर्मिक, घर में काम करने वाली नौकरानियों को शामिल करता है। जिन महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर लैंगिक यौन उत्पीडन हुआ है। वह संस्थान/संगठन में आन्तरिक शिकायत समिति में शिकायत कर सकती है। आन्तरिक शिकायत समिति को 90 दिन में जाॅच प्रक्रिया पूरा करना होता है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कार्यालय में एक समिति (लैंगिक उत्पीडन/परिवार समिति) का गठन किया गया है। जहाॅ पीडिता अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है एवं जनपद स्तर पर भी गठित परिवार समिति को शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। महिला शक्ति केन्द्र द्वारा ब्लाक विशुनपुरा, कप्तानगंज में बेटी बचाओं, बेटी पढाओं योजनान्तर्गत घटते लिंगानुपात को बढाने, महिलाओं की शिक्षा सुनिश्चित कराने एवं बालिकाओं के अस्तित्व की सुरक्षा के दृष्टिगत इस योजना का संचालन किया गया है। इस योजना के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सोच में परिवर्तन लाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम संचालित कराया जाता है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं/महिलाओं को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाता है ताकि महिलाएं सशक्त होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके तथा समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो सके, आदि विषयो से अवगत कराया गया। वन स्टाप सेन्टर के कर्मचारियों द्वारा ब्लाक पडरौना, हाटा, सुकरौली, मोतीचक एवं नेबुआ नौरंगिया के ब्लाक अन्तर्गत कोविड-19 से रोकथाम व सहायता हेतु मास्क, सेनेटाइजर, हैण्डवाश वितरण किया गया तथा सुरक्षित उपायों के बारे में जानकारी दी गयी एवं एक ही छत के नीचे यौन उत्पीडन, यौन शोषण, घरेलू हिंसा, तस्करी, एसिड अटैक, छेड़छाड़ के प्रयास के कारण किसी भी प्रकार की हिंसा का सामना करने वाली पीडित महिलाओं को समस्त प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती है। जिसके अन्तर्गत पुलिस सहायता (महिला रिपोर्टिंग चैकी),काउन्सिलिंग,मेडिकल लीगल एड, रेस्क्यू वैन, कौशल विकास, अल्पावास गृह आदि की व्यवस्था उपलब्ध करायी जाती है।


उन्होने जनपद वन स्टाप सेन्टर जिला चिकित्सालय रविन्द्र नगर में स्थित है। यहाॅ पर समस्याग्रस्त महिलाएं सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती है। आंगनबाड़ी कायकर्ती एवं आशा बहू द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रो पर ग्रामसभाओ के विद्यालयों पर कन्या सुमंगला योजना के तहत सरकार द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर उनकी स्नातक तक की पढाई तक कुल 15000.00 रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। इस योजना का लाभ दो बच्चों तक जन्म देने वाले परिवार को प्राप्त होगा यदि दूसरे प्रसव में जुडवाॅ बेटियाॅ जन्म लेती है तो तीनों बेटियों को लाभान्वित किया जायेगा। आदि के विषय में जानकारी दी गयी तथा कोविड-19 से रोकथाम व सहायता हेतु मास्क, सैनेटाइजर, हैण्डवाश आदि का वितरण कर सुरक्षित उपायो की जानकारी दी गयी। शिक्षा विभाग द्वारा माध्यमिक, बेसिक एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा गाॅव की महिलाओं व स्टाफ के साथ नारी मिशन शक्ति कार्यक्रम पर चर्चा किया गया। तथा नुक्कड नाटक द्वारा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कोविड-19 के बचाव व रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गयी।

पुलिस विभाग द्वारा कोविड-19 के वचाव व रोकथाम के साथ विभिन्न जगहो पर मिशन शक्ति अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुये विभिन्न जानकारी दी गयी। छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने, अच्छी शिक्षा व अच्छे प्रशिक्षण को लेकर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेन्स) की ट्रेनिंग आरक्षीगण के माध्यम से दिलाया गया। सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग में भाग लेने वाली छात्राओं को स्वयं के साथ-साथ अपने आस-पडोस में रहने वाली अन्य महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशिक्षित एवं जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढाओं, कौशल विकास योजना आदि की जानकारी देते हुये हेल्प लाईन नम्बर 1090 वुमेन पावर लाईन, 1098 चाइल्ड लाईन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाईन, 102 स्वास्थ्य हेल्प लाईन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 181 महिला हेल्प लाईन एवं 112 पुलिस हेल्प लाईन आदि नम्बर के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा छात्राओं और महिलाओं के साथ घटने वाले अपराध के विषय में विविध जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY