इस वर्ष बाल्मिकी जयन्ती पर आयोजित होगें भव्य कार्यक्रम…. जिलाधिकारी

Share◆ चयनित मन्दिरों तथा स्थलों पर दीप प्रज्जवलन व दीप दान के साथ अनावरत् रूप से आठ से चैबीस घन्टे का होगा बाल्मिकी रामायण का पाठ। ◆ बोले डीएम...

◆ चयनित मन्दिरों तथा स्थलों पर दीप प्रज्जवलन व दीप दान के साथ अनावरत् रूप से आठ से चैबीस घन्टे का होगा बाल्मिकी रामायण का पाठ।

◆ बोले डीएम जिले के उच्चाधिकारी करेंगे कार्यक्रमों का अनुश्रवण

कुशीनगर इस वर्ष 31 अक्तूबर, 20 को महर्षि बाल्मिकी जयन्ती जिले में भव्य रूप से मनाई जाएगी। मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के पत्र के हवाले से जानकारी देते हुए जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी बताया कि 31 अक्तूबर,2020 को महऋषि बाल्मिकी जयन्ती के आयोजन के अवसर पर महर्षि बाल्मिकी से संबंधित स्थलों व मन्दिरों आदि पर दीप प्रज्जवलन व दीप दान के साथ-साथ अनवरत् 08, 12 अथवा 24 घण्टे का बाल्मिकी रामायण के पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम तहसील एवं विकास खण्डों में महर्षि बाल्मिकी स्थलों व मन्दिरों को चिन्हित करने के लिए उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को जिम्मेदारी दी गयी है निर्धारित निर्देशो के अनुपालन मे कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न कराएंगें तथा चयनित स्थलों की सूचना उन्हें, मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का प्रभावी अनुश्रवण स्वयं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित मन्दिरों व स्थलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के फोटोग्राफ ईमेल आईडी valmikijayanticulture@gmail.com पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं तथा कार्यक्रम के संचालन में कोविड-19 के लिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन का कड़ाई से पालन भी सुनिश्चित कराया जाए।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY