लौह पुरुष सरदार पटेल जयन्ती, राष्टीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई

Share◆ डीएम नेअधिकारियों- कर्मचारियों को दिलाया राष्ट्रीय एकता व अखण्डता का संकल्प कुशीनगर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्टीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस...

◆ डीएम नेअधिकारियों- कर्मचारियों को दिलाया राष्ट्रीय एकता व अखण्डता का संकल्प

कुशीनगर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्टीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलायी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि वे सब देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करे तथा देशवासियों में भी यही संदेश पहुचाने का कार्य करें। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की दूरदर्शिता एवं देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों व सहयोग को याद दिलाते हुए कहा कि पटेल जी का पूरा जीवन दर्शन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत के रूप है जो सदैव अनुकरणीय है। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे सब राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की मजबूती के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपेक्षा की गई कि दिए जाने वाले संकल्प को अपने जीवन मे उतारने का प्रयास करें, अनुपालन करें, ऐसा नही करने पर संकल्प दिलाने का कोई मतलब नही है।
जिलाधिकारी द्वारा शपथ दिलाने से पूर्व सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया, साथ ही अपर जिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी माल्यार्पण व पुष्पांजलि दी गई।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी रईस अहमद,, ए0ओ0 ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव , नाजिर कलेक्ट्रेट सहित आपदा विशेषज्ञ रवि कुमार राय, व अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY