कब्रिस्तान में हाथ कटा मिला महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कम्प

Shareकुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू जोलहापट्टी में एक महिला का शव कब्रिस्तान में हाथ कटा मिला जिसको लेकर क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है।   मिली जानकारी के...

कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू जोलहापट्टी में एक महिला का शव कब्रिस्तान में हाथ कटा मिला जिसको लेकर क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक कब्रिस्तान में दफनाए जाने के 6 दिन बाद शुक्रवार की रात किसी अज्ञात ब्यक्ति ने कब्र से बाहर निकाला और उसका हाथ काट लिया ,घटना स्थल पर तांत्रिक सिद्धि हेतु पूजा करने का भी सामग्री मिली है। परिवार के लोग व ग्रामीण पहुंचकर देखा और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर मामले की छान बीन में जुट गई है।

गौरतलब है कि रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरिया बाबू जोलहा पट्टी निवासी शबरुन पत्नी अबदुल शाह 28 वर्ष अपने मायके कसया थाना क्षेत्र के ग्राम नरकटिया में रह रही थी। बीस दिन पहले प्रसव के दौरान फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। इसी दौरान तबीयत बिगड़ जाने से रविवार की रात में मायके नरकटिया में उसकी मृत्यु हो गई। पति आठ माह से रोजगार हेतु सऊदी अरब में रह रहा है।परिवार के लोग सोमवार को सबरुन का शव देवरिया बाबू जोलहा पट्टी लाए और घर से पांच सौ मीटर दूर कब्रिस्तान में कफ़न दफन कर दिया।6 दिन बाद शनिवार की सुबह किसी नेकब्रिस्तान के तरफ गया तो देखा कि एक महिला का शव कब्र खोद कर निकाला गया है और उसका एक बाह काट लिया गया है। यह खबर जंगल की आग की तरह फैली और परिजनों के साथ काफी लोग वहां इकठ्ठा हो गए और रामकोला पुलिस को सूचना दिए। सूचना पर पहुची रामकोला पुलिस ने घटना स्थल का छान बिन शूरु कर दी है। घटना स्थल पर तांत्रिक सिद्धि हेतु पूजा का सामग्री मिलने से यह चर्चा है कि तांत्रिक सिद्धि हेतु कोई अज्ञात ब्यक्ति महिला का शव कब्र से निकाल कर बाह काट कर गायब किया है। इस सम्बंध मे पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY