सपा नेताओं द्वारा किया गया, पीड़ित परिवारों का अहेतुक मदद

Shareकुशीनगर जनपद के कप्तान गंज कस्वे के आर्य समाज बार्ड में विगत चार दिन पूर्व पटाखा गोदाम में लगी आग के कारण प्रभावित पीड़ितों की स्थिति की जानकारी के लिए...

कुशीनगर जनपद के कप्तान गंज कस्वे के आर्य समाज बार्ड में विगत चार दिन पूर्व पटाखा गोदाम में लगी आग के कारण प्रभावित पीड़ितों की स्थिति की जानकारी के लिए सपा का प्रतिनिधि मंडल दल शनिवार को यहां पहुचा। पीड़ित से जानकारी हासिल कर अबोध बच्चियों के पालन पोषण के साथ हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि बीते दिनों कप्तानगंज नगर के वार्ड 11 में बुधवार की सुबह पटाके के गोदाम में लगी आग के कारण चार लोगों की दर्दनाक मौत और आस पास घर के 12 लोगो के जख्मी होने की सूचना के चौथे दिन सपा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल दल ने पीड़ितों की बस्तुस्थिति की जानकारी को लेकर दौरा किया। पीड़ित ने बताया कि चार दिन गुजरन के बाद अब तक किसी प्रकार की सरकारी सुविधा नही मिली। कई परिवारों के घर में अभाव के कारण चूल्हे नही जल रहे है।

इस प्रतिनिधि मंडल के अगुवा विधान परिसद सदस्य राम अवध यादव, पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, पूर्व विधायक शम्भू चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा ने तत्काल पीड़ित बालिकाओ को अहेतुक सहायत राशि देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री से तत्काल पीड़ितों का अहेतुक सहायता दिलवाने का भरोषा दिलाया।
इस मौके ओर विक्रमा यादव, सुकुरुला अंसारी, अकरम अली, सतीश उर्फ पिंटू यादव, निषाद इमदाद हुसैन, महेश भारती, छोटे लाल यादव, अकरम अली, खलील अंसारी,केके यादव, नरेश सिंह,आफताब अंसारी, शेर अली, मोहम्मद रजा,भोला यादव समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

वही कस्वे के जाने माने चिकित्सक व एन एस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक डॉ निसार अहमद सिद्दीकी व नदीम सिद्दीकी व किसान नेता रामचन्द्र सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर मृतक बालिकाओ को अहेतुक सहायता धनराशि देते हुए इनके शिक्षा का पूरा खर्च वहन करने का एलान किया कि इस परिवार की पूरी मदद किया जाएगा।
इस मौके पर अभिषेक गुप्ता पंकज शर्मा नीरज सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY