कुशीनगर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनानान्तर्गत शासन द्वारा जनपद में सामूहिक विवाह संपन्न कराए जाने का निर्देश प्राप्त है।
उक्त कार्यक्रम के बारे जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनानान्तर्गत आवेदकों की आय सीमा रू0 दो लाख वार्षिक कर दिया गया है।इस योजना के अंतर्गत कुल धनराशि रू0 51000,00 में, रू0 35000,00 धनराशि वधु के बैंक खाते में हस्तानांतरित की जाएगी, रू0 10000,00 वर वधु के सामान तथा रू0 6000,00 कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में व्यय हेतु निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह कराए जाने हेतु शुभ तिथि 04-12-2020 स्थान पथिक निवास कसया कुशीनगर में निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद के इच्छुक आवेदनकर्ता अपने सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी(स0क0) तथा नगर क्षेत्र के आवेदक अधिशासी अधिकारी नगरपालिका व नगर पंचायत से सम्पर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
