पन्द्रह हजार रुपये का इनामी दुष्कर्मी हत्यारा गिरफ्तार

Shareकुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन दिन पूर्व 11 वर्षीय बालिका के साथ मुंह काला करने के बाद गला रेतकर हत्या करके फरार चल रहा पन्द्रह हजार...

कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन दिन पूर्व 11 वर्षीय बालिका के साथ मुंह काला करने के बाद गला रेतकर हत्या करके फरार चल रहा पन्द्रह हजार रुपये इनामी कुकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे इस अभियुक्त को पकडने के लिए पुलिस अधीक्षक ने चार पुलिस टीम लगा रखी थी। सोमवार को तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने वाछिंत इस अपराधी को गिरफ्तार कर पाँक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं मे जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर जिले मे अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे सख्त अभियान के तहत फरार चल रहे पन्द्रह हजार रुपये का इनामी दुष्कर्मी व हत्यारे माइगर पुत्र गनेश मद्धेशिया निवासी ग्रामसभा गुरवलिया को तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस ने वह चाकू भी बरामद कर लिया है जिससे अभियुक्त द्वारा 11 वर्षीय पूजा की गला रेतकर हत्या की गयी थी। मीडिया से मुखातिब होते हुए एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वांछित अपराधी के खिलाफ तुर्कपट्टी थाने मे मुकदमा अपराध संख्या- 432/2020 धारा -363, 302, 376 आईपीसी व पाक्सो एक्ट 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

क्या है मामला
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को मुन्ना उर्फ मनोज कुशवाहा की 11 वर्षीय बिटिया पूजा खेत में काम करने (कोन कोड़ने) गई थी शाम लगभग साढे पाच बजे बच्ची अपने माँ-बाप से पहले सायकिल से घर के लिए निकली कि रास्ते में घात लगा कर नहर के पटरी पर बैठा इसी गांव का निवासी माइगर पुत्र गनेश मद्धेशिया ने चाकू दिखाकर पहले साइकिल रोका और बच्ची को जबरिया उठाकर झरही नाला के पास ले गया, जहां उस दरिन्दे ने मासूम के साथ मुंह काल करने के बाद गला रेत कर उसकी हत्या कर दी थी। देर शाम जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो पिता व ग्रामीणों के काफी खोजबीन के बाद निवस्त्र अवस्था मे बच्ची का शव झरही के पास खेत मे पडा मिला था। घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात पुलिस अधीक्षक, फारेंसिक व डाँग स्क्वाड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस की चार टीमों का गठन कर अपराधी को शीघ्र पकडकर सलाखों के पीछे भेजने का निर्देश दिया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम

11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर फरार चल रहे वछित अभियुक्त माइगर को पकडने तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक रामलक्ष्मण सिंह, हेड कांस्टेबल पदुमनाथ सिंह,.हेड कांस्टेबल गिरधारी लाल, कांस्टेबल संदुप यादव,अविनाश यादव, स्वाती गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY