गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के मतदान संपन्न

Share◆ लगभग 80 प्रतिशत मतदान हुआ। कुशीनगर गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के तहत आज संपन्न हुए मतदान में लगभग 80 प्रतिशत मत पड़े। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी, पुलिस अधीक्षक...

◆ लगभग 80 प्रतिशत मतदान हुआ।

कुशीनगर गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के तहत आज संपन्न हुए मतदान में लगभग 80 प्रतिशत मत पड़े। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर मतदान कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने मतदान में तैनात कर्मियों/अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान कार्य को संपन्न कराए जाने का निर्देश दिया तथा कहा कि सभी स्तरों पर आयोग के निर्देशों एवं आचार संहिता का पूरी तरह से पालन होनी चाहिए । इस दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देश के अनुसार सभी व्यवस्थाएं भी मतदान केंद्रों पर की गई थी आने वाले मतदाताओं के थर्मल स्क्रीनिंग/मास्क सैनिटाइजर आदि का उपयोग कराए जाने के पश्चात ही मतदान कार्य संपन्न कराया गया। मतदान पश्चात मतदान पेटिकाये कलेक्ट्रेट सभागार में संग्रहित हुई जहां से नामित नोडल मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी सुरक्षा के बीच गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य भवन में स्थापित स्ट्रांग रूम में भेजे गए। मतगणना आगामी 3 दिसंबर को होगी ज्ञातव्य हो कि जनपद में मतदान के लिए कुल 15 मतदान केंद्र जो सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर इब्न नगर पालिका परिषद पडरौना में बनाए गए थे पर संपन्न हुई । मतदान कार्य को सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए नामित सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरे दिन अपने तैनाती क्षेत्रों में भ्रमण सील रहे और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में अपनी भागीदारी निभाई।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY