जनपद मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ७२ वा गणतंत्र दिवस

Share◆ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित परमेश्वर यादव / भगवन्त यादव कुशीनगर जनपद के 72 वे गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय महापर्व पर...

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

परमेश्वर यादव / भगवन्त यादव

कुशीनगर जनपद के 72 वे गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय महापर्व पर भारत माता की जय, वदेमातरम, सुभाष चंद्र बोस, चंदशेखर आजाद, भगत सिंह, महात्मा गांधी अमर रहे के गगनभेदी नारो के साथ पूरा जनपद गुंजायमान रहा। हर तरफ जहां आसमान मे तिरंगा लहराया और अमर शहीदों को नमन कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वही सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों मे प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने माँ भारती के सपूतो को नमन किया।


पुलिस लाइन में परेड की गई और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः साढे नौ बजे पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा डीआईजी/पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने आयोजित परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।
मंत्री ने जनपद वासियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें आत्म मंथन करने की आवश्यकता है। जब देश की बात हो तो कोई भी जाति या धर्म आड़े नहीं आना चाहिए क्योंकि देश के अन्दर और देश के लिए हम सब एक हैं। उन्होंने देश की एकता, अखण्डता, धर्म-निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द्र की भावना को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया और शासन की योजनाओं पर मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण योजना, स्वच्छ भारत मिशन, श्रमिक योजना सहित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है। आर्थिक स्थिति से हमारा देश मजबूत हुआ है। उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रदेश में सभी योजनाओं को लागू कर सभी को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना हो रही है। कोरोना वायरस का संकट पूरे विश्व में आया, परन्तु भारत देश अपनी क्षमता के अनुसार इस बीमारी से निपटने के लिए सबसे अगली पंक्ति मे खडा है। है।


पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को संविधान संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी परेड कमाण्डरों का परिचय प्राप्त किया गया तथा मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । राष्ट्रीय पर्व पर पुलिस लाइन में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लघु नाट्य का मंचन, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन मुजीबुल्लाह राही ने किया।
इस अवसर पर मा0 विधायक कसया रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष विनय कुमार गौंड, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग,अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। इसी क्रम मे पडरौना नगर पालिका परिषद व जलकल परिसर मे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, नगरपालिका परिषद हाटा मे नपा चेयरमैन मोहन वर्मा, नगर पालिका परिषद कसया मे अध्यक्ष साबिरा खातून, प्रतिनिधि कैफुल अली, रामकोला नगर पंचायत में अध्यक्ष रमिता देवी, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एण्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड पी रामकोला में प्रधान प्रबधंक अनील कुमार त्यागी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दिया। इस दौरान वक्ताओं क्रान्तिकारियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते कहा कि हिन्दुस्तान की आजादी का इतिहास संघर्ष और बलिदान का इतिहास है।
रामकोला रोड स्थित हनुमान इण्टर कालेज मे प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। जगदीशपुरम कालोनी स्थित वीणा वादिनी कन्या इण्टरमीडिएट कालेज मे विद्यालय के प्रबंधक भुवनेश्वर त्रिपाठी ने झण्डारोहण कर अमर शहीदों के बीरगाथा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक आनन्द मिश्रा, अखिलेश बर्नवाल आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम मे बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इण्टरमीडिएट कालेज मे प्रधानाचार्य नबेन्दू भूषण, रघुनंदन चिल्ड्रेन एकेडमी पडरौना और रघुनंदन हॉयर सेकेंडरी स्कूल अहिरौली बुजुर्ग में प्रबंधक ईश्वर चन्द्र चौरसिया, समाज कल्याण इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक/ प्रिंसिपल नंदकिशोर यादव, महर्षि अरविंद विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय केश्वर नगर कसया में प्रिंसिपल चन्द्रिका शर्मा, केश्वर इंटरमीडिएट कॉलेज बनवारी टोला में प्रधनाचार्य पुरंदर प्रताप यादव, समर फिल्ड स्कूल मे प्रबंधक वाई के शुक्ल, बुद्धा एकेडमी मे प्रबंधक दिनेश कसेरा,जंगल जगदीशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक अरविन्द श्रीवास्तव, सिटी कान्वेंट स्कूल मे उमेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रबन्धक व प्रधानाचार्य ने देश की आजादी मे अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद क्रान्तिकारियों को नमन करते हुए उनके बताये हुए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।

गणतंत्र दिवस पर डीएम ने दिलाया सामुहिक संकल्प

जिलाधिकारी बोले- हमारा संविधान हिन्दू-मुस्लिम, सिख-ईसाई आपस मे है भाई – भाई के पथमार्ग पर चलने का देता है प्रेरणा


जनपद में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व गर्व और जोश के साथ मनाया गया। मंगलवार सुबह सरकारी और अर्द्धसकारी सस्थानो पर ध्वजारोहण के बाद ” जन गण मन अधिनायक की जय हो भारत भाग्य विधाता ” राष्ट्रगान की धुन से धरती-आसमान गुंजायमान रहा। जिला मुख्यालयों पर शान से तिरंगा लहराया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानो पर जहां विभागाध्यक्षो ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदो को याद किया और उनके बीरगाथाओ पर विस्तार से प्रकाश डाला।


आजादी के 72 वे गणतंत्र वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी एसराज लिंगम ने प्रातः साढे बजे राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाते हुए अमर शहीदों को नमन किया। डीएम ने कहा कि आज का दिन अमर शहीदों से प्रेरणा लेने का दिन है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमे आजादी दिलायी। उन्होंने कहा कि यह आजादी लाखो जवानों और क्रान्तिकारियों के बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि माँ भारती के उन सपूतो के सपनो को पूरा करना ही हमारा नैतिक कर्तव्यों के साथ-साथ उन महान आत्माओ को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा देश लोकतांत्रिक गणराज्य बना, हमारा संविधान विश्व का सबसे बडा संविधान है और हमे अपने संविधान पर गर्व है जो सबको समानता का अधिकार प्रदान करता है। हमारा संविधान हिन्दू-मुस्लिम, सिख-ईसाई आपस मे है भाई – भाई के पथमार्ग पर चलने का प्रेरणा देता है। उन्होंने देश मे अशांति और अराजकता फैलाने वाली शक्तियों के नापाक इरादों को पराजित करने की बात दोहरायी। डीएम ने गणतंत्र दिवस पर अधिकारियों को देश मे चलायी जा रही सरकारी योजनाओं को पुरे मनोयोग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी को सामूहिक रूप से संकल्प दिलाते हुए कहा कि ” हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व – सम्पन्न समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए उन सब मे व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढसंकल्प होकर अपनी इस संविधान को आत्मार्पित करते है। झण्डारोहण के ऊपरान्त जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर मे वृक्षारोपण कर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY