◆ बाबा विश्वनाथ दास त्यागी उर्फ फरसहवा बाबा का सपना हुआ साकार।
◆योगीआदित्यनाथ की प्रतिमा का मंदिर मे होता है प्रतिदिन पूजा अर्चना।
◆ सांसद के रुप मे योगी जी ने स्वयं 1990 मे किया था अनावरण, लेकिन मुख्यमंत्री बनने बाद नहीं आये अकटहां गांव।
भगवन्त यादव संवाददाता की रिपोर्ट
कुशीनगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने बाद नहीं आये अकटहां गांव के मंदिर मे, तरस रही भक्तों की आंखे, सांसद के रुप मे 1990 मे अनावरण स्वयं योगी जी किये थे।

बताते चले कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के थाना कप्तान गंज के अन्तर्गत गांव मठिया उर्फ अकटहां के प्राचीन मंदिर में तीन दशक पूर्व योगी आदित्यनाथ की प्रतिमा स्थापितकर विश्वनाथ दास त्यागी उर्फ फरसहवा बाबा बीर एकलव्य जैसी पूजा अर्चना करते है हैरतअंगेज बात यह है कि योगी आदित्यनाथ जी इस प्रतिमा का अनारण उद्घाटन खुद करने आये थे जिसका शिलापट लिखा है कलयुग में भी बीर एकलव्य जैसी गूरू शिष्य की पूजा का मिशाल है त्यागी जी ने बताया कि गूरू आदित्यनाथ जी एक बार पुनः मुख्यमंत्री के रूप मे मंदिर मे आते तो हम धन्य हो जाते।

