◆ बोले पप्पू दलित समाज व पिछड़ों के अधिकार दिलाना फूलन देवी जन जागरण सेना का लक्ष्य है।
◆ 14 फरवरी को पटना बिहार मे जनसभा का होगा आयोजन ।
भगवन्त यादव संवाददाता
कुशीनगर पूर्व सांसद वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी के पुत्र पप्पू भाई निषाद ने प्रेस बिज्ञप्ति के माध्यम बताया कि 14 फरवरी को पटना बिहार मे जनसभा का आयोजन होगा। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि अन्याय और अत्याचार के बिरूद्ध तथा दलित समाज पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक समुदाय के हक के लिए भारत के सभी प्रदेश मे संगठन तैयार हो रहाहै माता फूलन देवी ने नारी शक्ति के आत्म सम्मान से जीने का जो बिगुल फूंका था उस बिगुल की ध्वनि आज भी जीवित है माता फूलन देवी ने जो विश्व को संदेश दिया वह आज अमरतत्व बन कर नारी शक्ति बन गया है।अब अबला नहीं मातृ शक्ति के रूप में उभर कर सामने आई है अत्याचारों ने माता फूलन देवी की हत्या करके नारी शक्ति की आवाज को दबाने का जो कूटरचित प्रयास किया वह कभी सफल नहीं हो सकता।

माता फूलन देवी के विचारों व आदर्शों आदि को अमर करने के लिए ही फूलन देवी जन-जागरण सेना का उदय हुआ है जो भारत के कई प्रांतों में अपना परचम लहरा चुकी है जिसमें संपूर्ण सर्व धर्म सर्व समाज के साथ एक दूसरे को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है उक्त संबोधन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू भइया निषाद वीरांगना फूलन देवी के धर्मपुत्र ने आगे कहा कि पटना बिहार मुसल्हपुर मे प्रदेश कार्यालय का उदघाटन व जनसभा 14फरवरी को समय 12बजे दिन मे होगा इसमे बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र साहनी अध्यक्षता करेगे तथा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रामकृपाल निषाद प्रमोद निषाद राष्ट्रीय महासचिव मुख्य रूप से रहेंगे।
