जनपद के समस्त तहसीलों में भव्य रूप में मनाया गया चौरी चौरा शताब्दी समारोह

Share◆ कार्यक्रम में प्रभातफेरी, शहीद स्थलों व स्मारकों पर किया गया माल्यार्पण। ◆ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित। ◆ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उद्भबोधन का...

◆ कार्यक्रम में प्रभातफेरी, शहीद स्थलों व स्मारकों पर किया गया माल्यार्पण।

◆ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित।

◆ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उद्भबोधन का देखा गया लाइव प्रसारण।

कुशीनगर जनपद में आज चौरी चौरा शताब्दी समारोह का शुभारम्भ विधायक कसया में रजनीकांत मणि के साथ मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पड़रौना में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के साथ अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, हाटा में विधायक हाटा पवनकेडिया, खडडा में विधायक जटा शंकर त्रिपाठी,सहित समस्त तहसीलों में नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष व उप जिलाधिकारी आदि के द्वारा जनपद स्थित समस्त शहीद स्मारक व शहीद स्थलों पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा रिमोट के माध्यम से डाक टिकट का विमोचन किया गया, एवं माननीय मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के वर्चुअल उद्बबोधन को भी सुना गया।


जनपद में जगह जगह चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान स्वतन्त्रता सेनानियों व शहीदों को याद करते हुए नगर, कस्बो में स्कूली बच्चों, एनसीसी कडेटर्स के जवानों द्वारा प्रभात फेरी निकली गई। शहीद स्थलों पर सभा आयोजित कर बंदेमातरम गान, दीपप्रज्वल्लन, कबि सम्मेलन व गोष्ठी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित भी किया गया।


कसया में नगर के जूनियर हाई स्कूल परिसर से कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रभात फेरी गोलबाजार आजाद चौक पहुँचा,जहाँ विधायक सहित अन्य लोगो ने चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के पश्चात कसया देवरिया मार्ग होते हुए प्रभात फेरी गाँधी चौक पहुँचा। गाँधी जी के प्रतिमा को माल्यापर्ण करने के उपरांत पडरौना रोड स्थित शहीद पार्क में सभा का आयोजन हुआ। जहाँ बंदेमातरम गान के साथ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। प्रातः 11 बजे प्रोजेक्टर /एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उदबोधन का सजीव प्रसारण विशिष्ट जनों द्वारा सुना गया। शाम को नगर पालिका परिसर कुशीनगर द्वारा राष्ट्रधुन, दीप प्रज्वलन, गोष्ठी व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान की धुन के पश्चात् हुआ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज के इस शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का वह जन समूह का हृदय से धन्यवाद देती हूं जिन्होंने सह्रदयता से इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

उन्होंने कहा कि जनपद वासी देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत रहेंगे और प्रतिदिन प्रयास करेंगे कि अपने गांव, अपना जिला तथा अपने प्रदेश में किस तरह से देश के लिए भूमिका निभा सकते हैं इसके लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा भेजी गई एलईडी वेन के माध्यम से भी लोगों को माननीय प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY