रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा 1272 युवाओं को दी गयी नियुक्ति पत्र

Share◆ रोजगार मेले में प्रदेश के कैविनेट मंत्री/पड़रौना विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण व जिले के आला अधिकारी रहे उपस्थित। कुशीनगर जनपद के पड़रौना स्थित उदित नारायण...

◆ रोजगार मेले में प्रदेश के कैविनेट मंत्री/पड़रौना विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण व जिले के आला अधिकारी रहे उपस्थित।

कुशीनगर जनपद के पड़रौना स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रांगण में सेवायोजन विभाग उ0 प्र0 कौशल विकास मिशन व आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमे 1273 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से किया गया।
एक ही छत के नीचे रोजगार के विभिन्न विकल्प दिखे तो युवाओं में उत्साह देखने लायक था, कुछ ऐसा ही नजारा था उदित नारायण इण्टर मीडिएट कॉलेज पड़रौना के प्रांगण मे एक दिवसीय रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 31 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर 4082 पद के रिक्तियों के सापेक्ष 1272 बेराजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया हैै।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उ0 प्र0 सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होने कहा कि कंेद्र एवं प्रदेश सरकार के मुख्यिा युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है। जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों का सुफल है कि रोजगार मेले के माध्यम से बेरोजगार युवक-युवतियों को एक ही छत के नीचे विभिन्न कम्पनियों के द्वारा सेवायोजित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि युवाओं के अन्दर ऊर्जा का अपार भण्डार है, इस ऊर्जा का उपयोग वह शिक्षा ग्रहण करने में करें, ताकि उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखी जा सके।

जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने प्रतिभागी अभ्यर्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक संख्या में सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराते हुए समय-समय पर आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग कर इसका लाभ उठायंे। आज इस रोजगार मेले में देश की नामी-गिरामी कम्पनियांें के माध्यम से 45 साल तक की आयु वर्ग के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराऐ जा रहे है। युवाओं को उनके घर बैठे ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले सहायक सिद्ध हो रहे है। युवा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास के माध्यम से अपने को हुनरमंद बनाए, जिससे की उन्हे रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की अधिकाधिक कम्पनियों को रोजगार मेंले में आमंत्रित करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सके।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कम्पनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र भी मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया । रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 31 कम्पनियों यथा एल0आई0सी0 गोरखपुर, जिफोर्स सेक्योर सॉल्यूशन इंडिया प्रा0ली0, एस0एल0बी0 सिक्युरिटी सर्विसेज प्रा0 ली0, बाम्बे इंटेलिजेंस सेक्युरिटी, सीएसबार बॉक्स, सहित 31 कम्पनियों द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग किया गया। मेले में 3592 अभ्यर्थियों दावार प्रतिभाग किया गया जिसमें 1272 का ही चयन कम्पनियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक गोरखपुर मंडल अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी गोरखपुर मिथिलेश कुमार मिश्र, अरविंद कुमार यादव, शाहनवाज आलम, शरद चंद सागरवाल, मसूद इसरत, अभय कुमार श्रीवास्तव, सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY