भगवन्त यादव संवाददाता
कुशीनगर उत्तर प्रदेश शासन के मंशा के अनुरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में विकास खंड अधिकारी महोदय के सहयोग पर एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी महोदय के देखरेख में दस्तक रोग /संचारी रोग नियंत्रण माह कार्यक्रम का ब्लॉक टास्क फोर्स का आज बैठक किया गया ,जिसमें आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री को घर घर जाकर लोगों को जे ई/ए ई एस की जानकारी समुदाय में समस्त लोगों को देना है एवं
1 -बुखार से पीड़ित बच्चों की सूची।
2 छय रोग से प्रभावित व्यक्तियों की सूची ।
3 कुपोषित बच्चों की सूची।
4 जन्म-मृत्यु पंजीकरण की सूची ।
5 दिमागी बुखार से विकलांग हुए बच्चों की सूची प्रस्तुत करना है
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतर विभागीय विभागों में संबंध में जिसमें चिकित्सा स्वास्थ्य ,नगर विकास विभाग, पंचायती राज, पशुपालन विभाग ,महिला एवं बाल विकास विभाग ,शिक्षा विभाग ,चिकित्सा शिक्षा विभाग ,समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग ,सूचना विभाग आदि विभागों के समन्यय से कार्यक्रम को सफल बनाना है ।
यह कार्यक्रम संचारी रोग नियंत्रण 1 मार्च से 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा एवं 10 मार्च से 24 मार्च तक दस्तक कार्यक्रम जो घर-घर चलेगा ,का सफल आयोजन किया जाएगा ।
कार्यक्रम के दौरान जेई और आई एम आई कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक संचालन किया जाना है, जिसमें आई एम आई में 0 से 2 वर्ष तक के समस्त बच्चे एवं गर्भवतीयों को टीकाकरण किया जाएगा तथा जेईई कार्यक्रम में 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा ।
कार्यक्रम के दौरान एडीओ पंचायत, पशुपालन विभाग के प्रतिनिधि, नगर पंचायत, शिक्षा विभाग, विकास परियोजना की प्रभारी सीडीपीओ कृष्णावती देवी एवं पाथ मॉनिटर शेषमणि ,यूनिसेफ के मॉनिटर चिरंजीव एवं डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर वशिष्ट गिरी मौजूद रहे,
कार्यक्रम पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आनंद प्रकाश गुप्ता के द्वारा प्रकाश डालकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं जिम्मेदारियों को बताते हुए माइक्रो प्लान तय सीमा के अंतर्गत बनाने को कहा गया एवं ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आलोक मिश्रा एवं ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर विनय सिंह द्वारा संचारी रोग ,जे ई और आई एम आई की जानकारी दी गई।
