पटना मे कार्यालय का उद्घाटन व कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

Share◆पप्पू बोले उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश झारखंड,बिहार प्रदेश मे संगठन ग्राम पंचायत स्तर तक तैयार हो रहा है। पटना बिहार बीरांगना फूलनदेवी जन जागरण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फूलन...

◆पप्पू बोले उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश झारखंड,बिहार प्रदेश मे संगठन ग्राम पंचायत स्तर तक तैयार हो रहा है।

पटना बिहार बीरांगना फूलनदेवी जन जागरण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फूलन देवी के पुत्र पप्पू भैया निषाद ने आज जनसभा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बिहार प्रदेश के राजधानी पटना के मुसल्हपुर मे कहा कि माता फूलन देवी के मिशन व कारंवा को लेकर समाज मे आर्थिक सामाजिक राजनीतिक रुप से दबाये गये लोगो को हक अधिकार दिलाने हेतु माता का सपना था, हमे उसे पूरा करना है।
आगे उन्होंने कहा की बिहार प्रदेश मे निषाद समाज तथा पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज तथा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लोगो के साथ जो अन्याय अत्याचार व अधिकार नहीं मिला है संगठन उसके लिए तन मन धन से संघर्ष करेगा तथा भारत के संम्विधान मे जो अधिकार निहीत है उसे लागू करायेंगे बिहार के हर गांव में संगठन तैयार किया जा रहा है ।

राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहिद ने कहा कि नारी शक्ति व नारी सम्मान की रक्षा माता फूलन देवी ने किया तथा सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन की सोच हमारे मिशन का सोच है तथा सरकार से उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा निशुल्क शिक्षा लागू हो हमारी मांग है
प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश रामकृपाल निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में संगठन देश की राजधानी दिल्ली मे परचम लहरायेगा तथा प्रवक्ता अशोक साहनी ने भी संगठन पर बिचार दिये महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्षा नितू सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा हेतू फूलन के कदमो पर चलने का ऐलान किया और गांव गांव संगठन मे महिलाओं की भागीदारी रखने को कहा
बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा सुरेंद्र साहनी ने कहा कि माता फूलनदेवी के कारंवा को गांव गांव फैलाने के लिए संगठन को प्रदेश के कोने कोने मे बूथ स्तर तक तैयार हो रहा है तथा पंचायत चुनाव मे भागीदार बनेंगे इस अवसर पर महिला अध्यक्ष किसमति देवी उत्तर प्रदेश पटना जिला प्रभारी रामप्रवेश निषाद कार्यालय प्रभारी अनिल निषाद बिकास निषाद महासचिव उत्तर प्रदेश मनोहर निषाद मण्डल अध्यक्ष वाराणसी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे सभा का संचालन रामप्रवेश निषाद व अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र साहनी ने किया

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY