त्रिस्तरीय चुनाव की आरक्षण सूची जारी

Shareकुशीनगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची का इंतजार खत्म हो गया। बुधवार को जिला प्रशासन ने की देर शाम ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत...

कुशीनगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची का इंतजार खत्म हो गया। बुधवार को जिला प्रशासन ने की देर शाम ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण आवंटन की अन्तिम सूची जारी कर दी। प्रस्तावित आरक्षण आवंटन पर चार मार्च से आठ मार्च तक आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों का निस्तारण 10 मार्च से 12 मार्च तक किया जाएगा। आपत्ति निस्तारण के बाद मजिस्टे्रट द्वारा 13 से 14 मार्च के बीच आरक्षित पदों के आवंटन की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। आरक्षण जानने के लिए ब्लाकों व जिला पंचायत कार्यालयों पर संभावित उम्मीदवारों व समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।

गौरतलब है कि जनपद में 1003 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 1003, व्लाक प्रमुख 14, जिला पंचायत के 61 पदों के अलावा ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए बुधवार को देर शाम आरक्षण आवंटन की अनंतिम सूची जारी कर दी गई। इसके साथ ही ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए भी आरक्षण आवंटन जारी किया गया। इसमें प्रधान पद के लिए अनुसूचित जनजाति की महिला की 15 व अनुसूचित जनजाति वर्ग की 24 सीट सुरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति महिला की 58 व अनुसूचित जाति वर्ग की 100 सीट रिजर्व की गई है। इसके अलावा पिछड़ी जाति महिला की 96 व पिछड़ी जाति वर्ग की 181 सीट आरक्षित है। साथ ही इसके सामान्य वर्ग महिला की 170 सीट आरक्षित है, जबकि अनारक्षित वर्ग के लिए 359 पद सुरक्षित किया गया हैं। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के 61 वार्डों के लिए अनुसूचित जन जाति महिला की एक, अनुसूचित जाति महिला चार, अनुसूचित जाति छह, पिछड़ी जाति महिला का छह, पिछड़ा वर्ग का दस, अनारक्षित महिला का दस, अनारक्षित 24 पदों के लिए आरक्षण आवंटन जारी किया गया है। ब्लाक प्रमुख पद के 14 पदों के लिए अनुसूचित जाति महिला की एक, अनुसूचित जाति का एक, पिछड़ी महिला का दो, पिछड़ा वर्ग का दो, महिला की एक, अनारक्षित छह सीट आरक्षण आवंटित किया गया है।

आरक्षण को लेकर सुबह से रही गहमा गहमी
आरक्षण आवंटन को जानने के लिए सुबह से देर शाम तक ब्लाक कार्यालयों से लेकर डीपीआरओ कार्यालय तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा। डीपीआरओ कार्यालय पर अधिकारी कर्मचारी देर रात तक आरक्षण आवंटन की फोटोकापी कराकर ब्लाकों पर भेजने में लगे रहे। लक्ष्मीपुर संवाद के अनुसार लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर गहमागहमी रही। ब्लाकों पर आरक्षण जानने के लिए लोग देर शाम तक जमे रहे। सुबह ही लोग ब्लाक पर पहुंच गए थे। ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए आरक्षण सूची को देखने के लिए पडरौना, कसया, सेवरही ब्लाक पर दूर दराज से आए लोगों की शाम तक भीड़ लगी रही। शाम तक सूची जिला मुख्यालय से नहीं आ पायी। इससे लोग निराश होकर वापस चले गए।

339 से अधिक महिलाएं बनेंगी प्रधान, संभालेंगी गांव की कमान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार 339 से अधिक महिलाएं गांव की कमान संभालेंगी। वह गांव की प्रधान बनकर विकास करने के साथ समस्या का भी समाधान करेंगी। बुधवार को जिला प्रशासन ने जारी आरक्षण में 1003 में से 339 गांवों में महिलाओं के चुनाव लड़ने के लिए आरक्षित किया है। इसके अलावा अनारक्षित 170 पदों पर भी महिलाएं चुनाव लड़ सकती हैं। नियम के अनुसार चुनाव में महिलाओं के लिए कम से कम 33 प्रतिशत सीट आरक्षित है। जारी आरक्षण में प्रधान पद के 1003 पदों के लिए आरक्षण जारी किया गया। जिसमें अनुसूचित जनजाति की महिला की 15 , अनुसूचित जनजाति वर्ग 24, अनुसूचित जाति महिला की 58,अनुसूचित वर्ग 100,पिछड़ी जाति महिला की 96, पिछडा वर्ग 181, अनारक्षित महिला 170 एंव अनारक्षित वर्ग 359 आरक्षित किया है। जातिवार अनारक्षित में तो उसी जाति की महिलाएं लड़ पाएंगी। लेकिन महिला वर्ग में किसी भी जाति की महिला चुनाव लड़ सकती हैं।

पाच महिलाएं ब्लाक प्रमुख व 21 महिलाएं बनेंगी जिला पंचायत सदस्य
जिले में 14 ब्लाकों के लिए भी 14 ब्लाक प्रमुखों के आरक्षण आवंटन का प्रस्ताव जारी किया। इसमें पांच पद महिलाओं के लिए सुरक्षित किया गया है। जिसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए एक, अनुसूचित वर्ग के लिए एक, पिछड़ा वर्ग महिला की दो,पिछडा वर्ग के दो, अनारक्षित महिला के लिए दो पद व अनारक्षित वर्ग के लिए छह पद आरक्षित किया गया है। अनारक्षित पदों पर भी महिलाएं चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं जिला पंचायत के 61 पदों में से महिलाओं के लिए 21 पद आरक्षित किया गया है। इसमें अनुसूचित जन जाति महिला के लिए एक, अनुसूचित जाति महिला चार, अनुसूचित जाति छह, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए छह, पिछडा वर्ग दस, अनारक्षित महिला दस, अनारक्षित वर्ग महिला के लिए नौ आरक्षित किया गया है। वहीं 24 पद अनारक्षित है। अनारक्षित में भी महिलाएं चुनाव लड़ सकती हैं।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY