प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रमप

Shareकुशीनगर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए रिफार्म, परफार्म एंड ट्रांसफॉर्म प्रयासों से जन सामान्य को अवगत कराने हेतु...

कुशीनगर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए रिफार्म, परफार्म एंड ट्रांसफॉर्म प्रयासों से जन सामान्य को अवगत कराने हेतु आज कलेक्ट्रेट के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह व जिलाधिकारी एस राजलिंगम, विधायक हाटा पवन केडिया, विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विधायक खडडा जटा शंकर त्रिपाठी, ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसे कार्यक्रम में मौजूद सभी मा0 जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व जनसामान्य ने देखा एवं सुना। इसके उपरांत मा0 उपाध्यक्ष जी सहित समस्त जनप्रतिनिधि गण द्वारा सूचना विभाग द्वारा जनपद व विधानसभावार प्रकाशित “वर्षों में जो ना हो पाया, 4 वर्ष में कर दिखाया” नामक विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

आयोजित कार्यक्रम में मा0 उपाध्यक्ष पूर्वांचल विकास बोर्ड श्री नरेन्द्र सिंह जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र वितरित किया, जिसमें वृद्धावस्था पेंशनरों , दिव्यांग जनों में ट्राई सायकिल,मुख्यमंत्री कन्या शुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कृषि विभाग एनआरएलएम योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना , आयुष्मान कार्ड, वृद्धा जन आवास गृह के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, योजनाओं से लाभान्वित करते हुए वितरण किया गया। इसके उपरांत मा. प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई “विकास प्रदर्शनी” का आवलोकन भी किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 उपाध्यक्ष जी ने कहा कि आज प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने पर सभी लोगों को बधाई दी एवं कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 वर्षों में प्रदेश का कायाकल्प किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान मजदूरों, निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है उन्होंने कहा कि इतने कम समय मे विकास को ऊंचाइयों पर लेजाने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है जो बधाई के पात्र है, उन्होंने आम जन से अपेक्षा करते हुए कहा कि 2022 में फिर दुबारा अपना नेतृत्व चुनने का अवसर आ रहा है, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार ने जो अभूत पूर्व कार्य किया है उसे हम जनता के बीच लेकर जाएंगे उम्मीद है कि जनता दुबारा हमे दुगुनी बढ़त से सत्ता में लाने का कार्य करेगी। उन्होंने वचे हुए एक वर्ष के सम्बंध में सभी अधिकारी गण से अपेक्षा करते हुए कहा कि जो भी योजनाएं अधूरी हैं उसे पूर्ण कराते हुए और अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे।
दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह, विधायक कसया रजनीकांत मणि त्रिपाठी, मा0 विधायक खडडा जटाशंकर त्रिपाठी,ने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं/उपलब्धियों को आमजन से अवगत कराते हुए कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही/ भयमुक्त वातावरण कायम किये जाने की जानकारी दी गई।


मा0 जनप्रतिनिधि गणों ने कोरोना के संक्रमण से बचाव , 1 वर्ष के अंतराल में कोरोना की 2-2 वैक्सीन उपलब्ध कराने तथा प्रदेश सरकार के चहुंमुखी विकास के सम्बंध में विधिवत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा की शासन द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को लाभान्वित करने व उन्हें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिलाधिकारी ने विगत चार साल में हुए जनपद के विकास कार्यों की योजनावार जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में सड़क/पुलिया निर्माण में 694 करोड़, 199 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट का निर्माण कार्य, 197 करोड़ की लागत से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 83 पाइप लाइन के कार्यों, पर्यटन के छेत्र में 2.5 करोड़, प्रधामनंत्री आवास योजना अन्तर्गत 10833 को आवास, 3656 को मुख्यमंत्री आवास,गौशालाओं हेतु 1 करोड़ 58 लाख, ढाई लाख पात्र जनों का आयुष्मान कार्ड, इस के अतिरिक्त स्वनिधि योजना हेल्थ डेस्क की स्थापना, महिला अपराध से सम्बंधित जनपद स्तर पर की जा रही प्रभावी कार्यवाही से अवगत कराते हुए बताया गया कि लाभार्थीपरक योजनाओं को छोड़कर जनपद में कुल 2891 करोड़ की लागत से जनपद में विभिन्न विकास कार्यों के होने की जानकारी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक ने सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विधायक रामकोला रामानंद बौद्ध,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विंध्यवासिनी राय, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रेमचंद मिश्र,पूर्व विधायक मदन गोविंद राव,जगदम्बा सिंह, जेपी शाही, मार्कण्डेय शाही, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY