◆ यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुणेश यादव के ट्वरित संज्ञान पर कराया गया रक्तदान।
◆ योगेश यादव और गिन्नी साहनी ने निभाई अहम भूमिका।
दिल्ली संवाददाता
”परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
इस श्लोक को चरितार्थ करते हुए यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट समाज हित में काम करते हुए मील का पत्थर साबित हो रहा है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुणेश यादव के अथक परिश्रम एवं ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की निश्वार्थ मेहनत से ट्रस्ट हर क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दे रहा है।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के निवासी अंकित यादव की बहिन का अत्यधिक रक्त स्राव होने से रक्त अल्पता के कारण जीवन से जद्दोजहद कर रहीं थीं। खून की अत्यधिक 6 से 7 यूनिट आवश्यकता थी। ऐसे में आर आर हॉस्पिटल में एडमिट बहिन के लिए रक्त की व्यवस्था यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट ने कराई। यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट की अमरोहा जिले की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने अपार सहयोग किया। योगेश के आग्रह पर हेमंत जी, हरिराम पूनिया जी एवं नरेश बाबू जी ने रक्त दान कर के अभूत पूर्व योगदान दिया।
दिल्ली निवासी समाजसेवी एवं सोशल एक्टिविस्ट गिन्नी साहनी भी अपने पांच साथियों को लेकर रक्तदान के लिए हॉस्पिटल पहुंच गए। इस नेक कार्य के द्वारा बहन को स्वस्थ्य किया गया। इस कार्य के लिए लोगो द्वारा यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट की भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है। बहन के परिवार के सभी लोग यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट द्वारा किए गए इस कार्य को दिल से सराह रहे हैं और दुआएं दे रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुणेश यादव के अनुसार ट्रस्ट आगे भी सदैव अच्छे कार्यों के लिए तत्पर रहेगा। हमारा लक्ष्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति को शैक्षिक आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करना है। समाज के हर तबके को हर संभव मदद पहुंचाना है।