भगवन्त यादव संवाददाता
कुशीनगर पडरौना ब्लाक के ग्रामपंचायत सुसवलिया में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी को देखते हुए गांव में निगरानी समिति के लोगों से वार्ताकर जमीनी हकीकत जानी। गांव में पीड़ित कुल संख्या के बारे में जानकारी ली,साथ ही साथ एक कोरोना पीड़ित महिला के पति हरेंद्र उपाध्याय से मिले और इलाज के बारे में पुछताछ किया।
गौरतलब है कि लगभग दो बजकर पंद्रह मिनट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुसवलिया गांव पहुंचे जहांं आठ लोग कोरोना पीड़ित है। जिसमें एक पीड़ित महिला कुसुम देवी के पति हरेंद्र उपाध्याय से मिले और उनसे कोरोना पीड़ित उनकी पत्नी का हाल जाना। इसके बाद उन्होंनें कोरोना निगरानी समिति के लोगों से वार्ता कर जरूरी निर्देश दिए ,और कहा कि सरकार महामारी में सभी जरुरी इंतजाम जैसे आक्सीजन ,दवा आदि उपलब्ध करा रही है। तथा विभागों की जानकारी भी लिए।
कार्यक्रम में बच्ची को देख अपने को रोक नहीं पाये और बच्चों के प्रति दुलार व प्यार सीएम के हृदय में झलकने लगा उक्त बच्ची ने माला गुलाब का फूल व एक पत्र देकर कही दादा इसे जरू देखिएगा मुख्यमंत्री ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिये और कहे जरुर देखेंगे तथा सीएम ने कहा कि घर से बाहर नहीं निकलना।
