भारत सरकार व प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्रीयो ने संयुक्त रूप से किया तटबंध का निरीक्षण

Shareकुशीनगर भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत तथा सूबे के जल शक्ति सिचाई एवं जल संसाधन,बाढ़ नियंत्रण, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री महेंद्र सिंह सोमवार को संयुक्त...

कुशीनगर भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत तथा सूबे के जल शक्ति सिचाई एवं जल संसाधन,बाढ़ नियंत्रण, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री महेंद्र सिंह सोमवार को संयुक्त रूप से बड़ी गण्डक नदी के अहिरौलीदान -पिपराघाट तटबंध का निरीक्षण किया और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

गौरतलब है कि तटबंधों के निरीक्षण के दौरान मीडिया द्वारा पूछे गये सवालों का जबाब देते हुए भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से तटबन्धों का प्रबंधन किए गए हैं जिसमें प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री का मुख्य योगदान रहा है। ड्रेनों की सफाई कार्य मे अनियमितता के सवाल पर मंत्री जी जबाब देते हुए कहा कि जो भी भृष्टाचारी होगा उसके विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा की तटबन्धों पर प्रभावी कार्यवाही हुई है, अब बिहार के लोगों को यूपी आकर प्रबंधन देखना चाहिए। मंत्री जी ने कहा कि कोरोना एक वैश्विक आपदा है वैक्सीन व प्रोटोकॉल ही बचाव का मात्र उपाय है जिसे हम सभी को करना चाहिए। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत व सूबे के सिचाई मंत्री महेंद्र सिंह द्वारा वेदुपार स्थित नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत का जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक सचिद्र पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया। इसके बाद नेहरू इंटर मीडिएट कॉलेज बेदुपार के प्रांगण मे केन्द्रीय मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री व प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री संयुक्त रूप मे अहिरौलीदान पिपराघाट तटबंध का निरीक्षण किया। साथ ही नदी के जल स्तर व तटबन्धों की स्थिति व किये गए कार्यों के सम्बंध में विभागीय अधिकारियों से बारिकी जानकारियां लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश के साथ साथ बंधे के बचाव कार्यो मे हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की चेतावनी दी गयी। इस दौरान तटबंध पर मंत्री द्वारा वृक्षारोपण कार्य भी किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार दुबे, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़/सिंचाई, सहित उप जिलाधिकारी तमकुहीराज, फारुकी, सीओ तमकुही फूलचंद कनौजिया के साथ अन्य जनप्रतिनिधि गण व अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY