जिलाधिकारी ने जारी किया, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के चुनाव के लिए अधिसूचना

Share◆ 8 जुलाई को नामांकन, 10जुलाई को होगा मतदान और परिणाम की घोषणा। कुशीनगर जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जनपद के सभी क्षेत्र पंचायतों में ब्लाक प्रमुख...

◆ 8 जुलाई को नामांकन, 10जुलाई को होगा मतदान और परिणाम की घोषणा।

कुशीनगर जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जनपद के सभी क्षेत्र पंचायतों में ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दिए है। जिला पंचायत अध्यक्ष के संपन्न हुए चुनाव के बाद अब जनपद मे ब्लाक की सरकार चुनने के लिए सूबे के निर्वाचन आयोग ने मतदान की तारीख का एलान कर दिया है।

गौरतलब है कि जिले की सभी 14 क्षेत्र पंचायतों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए 8 जुलाई को दिन मे 11 बजे से अपराहन 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा। 8 जुलाई को ही शाम 3 बजे के बाद नामांकन पत्रो की जांच की जायेगी। 9 जुलाई को पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन 3 बजे तक नाम वापसी लिए जायेगें, और 10 जुलाई को दिन 11:00 से अपराहन 3 बजे क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनने के लिए मतदान संपन्न कराया जायेगा।इसी दिन 3 बजे के बाद मतपत्रो की गणना कर परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी।

विकास खण्डो के आरक्षण
जनपद के सभी चौदह विकास खंडों के 14 ब्लाक प्रमुखों के लिए आरक्षण पर नजर दौडाये तो सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र मे अनुसूचित जाति की महिला ब्लाक प्रमुख पद के लिए अपनी दाबेदारी करेगी जबकि दुदही मे अनुसूचित जाति के महिला या पुरुष कोई दाबेदारी कर सकता है। इसी तरह जिले के मोतीचक और नेबुआ नौरंगिया मे ब्लाक प्रमुख पद के लिए पिछड़ा वर्ग की महिला तथा तमकुही व सेवरही के लिए सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित है जबकि पडरौना एंव कसया विकास खण्ड मे प्रमुख पद पर पिछड़ा वर्ग अनारक्षित है। यहां पिछडी जाति के महिला व पुरुष कोई चुनाव रणभूमि मे ताल ठोक सकता है। इसके अलावा जनपद के कप्तानगंज, रामकोला, विशुनपुरा, फाजिलनगर, खड्डा और हाटा क्षेत्र पंचायत मे प्रमुख पद अनारक्षित है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत व गुप्त मतदान होगा। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में सामान्य निर्वाचन के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे एवं निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY