● यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट की एटा जिला कार्यकारिणी के अथक प्रयासों से युवक सुरक्षित।
यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क
एटा ( यूपी) चमकता हुआ सितारा का रूप एवं सामाजिक सेवाभाव में प्रगतिशीलता का पथगामी का दूसरा नाम यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट बन चुका है। समाज में सेवा को लेकर नए नए कीर्तिमान यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट बना रहा है। विश्व महामारी के समय भी ट्रस्ट अपनी लगन के साथ समाज सेवा में लगा हुआ है।
गौरतलब है कि ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अरूणेश यादव के निर्देशन में ट्रस्ट की युवा इकाई के सभी सदस्य वट वृक्ष की तरह फैल कर समाज सेवा में लगे हुए है।एटा में एक नवयुवक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे एटा जिला की युवा इकाई के अध्यक्ष पीकेश यादव ने अस्पताल में भर्ती करवाया एवं अपने सहयोगी एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ मिलकर तुरंत रक्तदान कर उस युवक की जान बचाई। ये तो एक बानगी भर है प्रदेश के सभी जिला के यूथ विंग के सदस्य समाज सेवा में तेजी से उपस्थित होकर लोगों के दुख दर्द में काम आ रहे हैं।

आज के समय में जब सभी तरफ अंधेरा छाया हुआ है वहीं यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट बिना भेद भाव के समाज सेवा में लगा हुआ है ।समाज के लोगों द्वारा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अरुणेश यादव के कार्यों की सराहना की जा रही है। वही ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में पूर्ण रूपेण सेवा कार्य को करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।