कुशीनगर जनपद के क्षेत्र पंचायतो में प्रमुख पद के चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस संदर्भ में वे रामकोला एवं कसया विकास खंड कार्यालय पहुंचे। वहां पर चुनावी तैयारियों को देखा, सीसीटीवी कैमरा, रास्ता, वीडियोग्राफी इन सब मुद्दों पर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किया ।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए बताया की बैरिकेडिंग मजबूत होना चाहिए। संबंधित ए आर ओ से बात करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि वोटिंग का मिलान सही तरीके से किया जाए, तथा वीडियोग्राफी लगातार हो।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि 200 मीटर की परिधि के अंदर सारे कार्यालय चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक बंद रहेंगे। कोई व्यक्ति या भीड़ इकट्ठा नहीं होनी चाहिए।
