डीएम की अध्यक्षता में तहसील पड़रौना में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Share◆ सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर किया गया 7 मामलों का निस्तारण कुशीनगर जनपद के पडरौना तहसील में आज तहसील दिवस / संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी...

◆ सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर किया गया 7 मामलों का निस्तारण

कुशीनगर जनपद के पडरौना तहसील में आज तहसील दिवस / संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं का निस्तारण भी किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज कुल 21 मामले फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किये गए, जिसमें राजस्व विभाग के 11 पुलिस विभाग के 5 विकास विभाग के 3 तथा अन्य 2 मामले शामिल थे। इनमें से 7 मामले का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जो राजस्व विभाग से सम्बंधित थे। अवशेष सभी 14 मामलों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को तत्काल कार्यवाही कर मामले के निस्तारण का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि आज आये मामले में भूमि पर अवैध कब्जा, लो वोल्टेज विद्युत समस्या, अतिक्रमण, मृत्यु प्रमाण पत्र ,राशन कार्ड, आदि प्रमुख थे। इन मामलों में कुछ मामलों को तत्काल संबंधित अधिकारी के सुपुर्द किया गया तथा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया कि मामले का अविलंब निस्तारण किया जाए। अतिक्रमण पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया। कुछ मामलों पर जिलाधिकारी ने फोन पर भी संबंधित अधिकारी से बात करके तत्काल समाधान हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी श्री लिंगम ने इस अवसर पर अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि द्वितीय लहर के कारण जनता दर्शन और तहसील समाधान दिवस बीच में रुक गया था लेकिन अब इसकी शुरुआत फिर से हो चुकी है। सभी संबंधित अधिकारी आइजीआरएस पोर्टल को नित्य चेक करें तथा किसी भी मामले को लंबित नहीं रहने दे। यह एक टीम वर्क है सभी अधिकारी आपस में समन्वय बनाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, उप जिलाधिकारी पड़रौना कोमल यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी, जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण व पुलिस विभाग के अधिकारी गण के साथ तहसील के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY