यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कुशीनगर पडरौना नगर के अहिरौली बुज़ुर्ग में माँ काली मंदिर पर बीते दिनों रविवार को ग्रामवासियो द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की गई।स्वास्थ्य शिक्षा पर कामेश्वरी दीक्षित ने कहा कि स्वास्थ्य के बारे में जानकारी रखना ही स्वास्थ शिक्षा है तथा स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार लेना आवश्यक है इसी क्रम में लालजी दीक्षित ने कहांकि स्वस्थ रहने के लिए हमें शिक्षा के क्षेत्र में जानकारी रखना जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, स्वास्थ्य शिक्षा पर परमेश्वर यादव ने कहा कि हमारे अंदर शिक्षा का ज्ञान होना आवश्यक है क्योंकि हमें जब तक उसके बारे में जानकारी नहीं होगी, तब तक हम अपने जीवन को सही तरीके से नहीं चला पाएंगे और किसी भी बीमारी के बारे में जानकारी हमारा स्वास्थ शिक्षा है अगर हमको ज्ञान है तो हम धैर्य से काम ले सकते हैं, इसी क्रम में अंकित दीक्षित, दिलीप शर्मा ने स्वास्थ्य शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए बीमारियों से सुरक्षित रहने का उपाय बताय। तथा डॉ. गंगेश दीक्षित के संदेश से भी सभी ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

इसअवसर पर सतीश दीक्षित, हीरा दीक्षित,पन्नालाल दीक्षित, अनूप दीक्षित,पप्पू दीक्षित, मनीष दीक्षित,आशु दीक्षित, आदित्य दीक्षित,संदीप मिश्र,रंजीत चौहान, रामानंद चौहान, रजनीश शर्मा, राकेश, राजू गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, लल्लन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

