August 2, 2021
यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कुशीनगर जनपद के पडरौना ब्लॉक में सोमवार को ब्लाक प्रमुख आशुतोष उर्फ बहुगुणा के अध्यक्षता मे पडरौना ब्लॉक के सभागार में प्रधान संघ के कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमे मुकेश प्रताप सिंह अध्यक्ष व राजेश चौबे महासचिव बनाये गये है।
गौरतलब है कि पूर्व निर्धारित समयानुसार ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान ब्लॉक पर जुटना शुरू हो गए । सभी प्रधानों द्वारा ब्लॉक सभागार में एक बैठक किया गया, जिसमें मुकेश प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, बैजनाथ सिंह व महमूद आलम उपाध्यक्ष चुने गए, राजेश चौबे को महामंत्री पद दिया गया, विजय तिवारी को कोषाध्यक्ष, अवनीश कुमार तहसील अध्यक्ष, अनिल तिवारी मीडिया प्रभारी व राज किशोर सिंह को संरक्षक बनाया गया।
Categories
तजा खबरें
No Comment
