सीबीएसई बोर्ड के दसवी कक्षा मे हर्षित ने किया जनपद टाप

Shareकप्तानगंज के पीजी सीनियर सेकेड्री स्कूल के अवध किशोर सिंह व हेरिटेज की आकृति दुसरे स्थान पर रही। यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं...

कप्तानगंज के पीजी सीनियर सेकेड्री स्कूल के अवध किशोर सिंह व हेरिटेज की आकृति दुसरे स्थान पर रही।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं के घोषित हुए परीक्षा परिणाम मे जिले के विभिन्न स्कूलों के होनहारों ने बाजी मारी। उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए ये विद्यार्थी आगे और पढ़ाई कर डॉक्टर-इंजीनियर व सीए बनना चाहते हैं। हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की हर्षित ने जहां सर्वाधिक अंको के साथ जिला टाप किया है वही कप्तानगंज के पीजी सीनियर सेकेड्री स्कूल के अवध किशोर सिंह व हेरिटेज की आकृति दुसरे स्थान पर रही।


काबिलेगोर है कि जनपद में कुल 21 विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से संचालित हैं। इनमें 10वीं में करीब चार हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। सीबीएसई ने मंगलवार को दसवीं का परिणाम जारी करना शुरू किया। कोरोना काल के चलते परीक्षा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी परिणाम को लेकर परेशान दिखे। हेरिटेज पब्लिक स्कूल कसया के छात्र हर्षित सिंह ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त कर दसवी कक्षा में जनपद टाप किया है। हेरिटेज स्कूल की आकृति पांडेय व पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के अवध किशोर सिंह 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल पडरौना के शांतनु 98.33 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं। गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पडरौना के रौनित ने 98, जवाहर नवोदय विद्यालय की रितिका राय ने 97.8 तथा सेंट जेवियर्स स्कूल पडरौना की आयुष 94.19 प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। सभी स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों में से शत प्रतिशत सफल रहे। पल्लवी विश्वकर्मा को 96, आलोक रंजन को 90.4, दृष्टि गुप्ता को 94, अभिनव श्रीवास्तव को 91.6 और लोकप्रियरंजन जायसवाल को 90.8 प्रतिशत अंक मिले हैं।
सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल पडरौना में नामांकित सभी विद्यार्थियों कोसफलता मिली है। प्रधानाचार्य डॉ. रवीश कुमार मिश्र ने बताया कि शांतनु कुशवाहा को 98.33, मुस्कान गुप्ता को 97.83, अंशिका राय को 97.83, रेशमा खातून को 96.83, फरहान अख्तर को 96.83, सुजीत सोनी को 96.66, संजीव मद्घेशिया को 96.50, निखिल गुप्ता को 95.83, राजकुमार यादव को 94.0, दीपिका यादव को 92.33, कुशाग्र 91.63 अंक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इसी तरह फाजिलनगर स्थित सेंट जोसेफ्स स्कूल के होनहारों सीबीएससी बोर्ड हाई स्कूल में सर्वश्रेष्ठ अंक पाकर अपने प्रतिभा का परचम फहराया है। आकर्षिता सिंह ने 96% शिवांश प्रकाश राय ने 95.2% नंदिता यादव ने 94. 8%निभा सिंह नें91.4%तथा भावना पांडेय नें तथा सृष्टि पांडेय 89.2%तथाराकेश कुमार यादव नें89%अंक प्राप्त कर अपने माता पिता,विद्यालय समेत क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।इन बच्चों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर सेंट जोसेफ्स स्कूल फाजिलनगर के प्रबंधक सीओ जोश, प्रधानाचार्या जे.सी.जोश ,शिक्षक अजय उपाध्याय समेत विद्यालय परिवार व अभिभावकों, शुभेच्छुओं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह,अ.भा.शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट संस्थान के संरक्षक पूर्व आर.टी.ओ.अजय त्रिपाठी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत राजन शुक्ल आदि नें हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY