यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के9 बाघाचौर गांव के नोनियापट्टी टोला के सामने अचानक गंडक नदी में कटान तेज हो जाने से ठोकर के नोज का तकरीबन बीस मीटर हिस्सा नदी में समा गया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई।
गंडक नदी का जलस्तर कम हो जाने के बाद भी एपी बांध पर बाघाचौर ग्राम सभा के नोनियापट्टी में किलोमीटर 12.860 पर बने ठोकर से कटान का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। क्योंकि नदी एक सप्ताह में चार बार इस ठोकर को निशाना बना चुकी है। अभी रविवार को ठोकर में हुए कटान को नियंत्रित करने में अभियंता जुटे ही थे कि फिर अचानक नदी के डाउन स्ट्रीम में तेज बैकरोलिंग होने से कटान इतना तेज हो गया कि देखते ही देखते नदी ने ठोकर के नोज का आधा लगभग बीस मीटर हिस्सा काट दिया। इससे बांध पर अफरा तफरी मच गई। बाढ़खंड के अभियंताओं ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू करा दिया। बाढ़खंड तृतीय के एसडीओ एसके प्रियदर्शी का कहना है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ठोकर पर अभियंताओं की देखरेख में बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है। शीघ्र ही कटान को नियंत्रित कर लिया जाए
