सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली

Shareकुशीनगर सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर केंद्र व राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के चलते डीजल पेटोल के बढते मूल्य, महगाई के बिरोध मे जनपद समस्त विधानसभा क्षेत्रों...

कुशीनगर सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर केंद्र व राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के चलते डीजल पेटोल के बढते मूल्य, महगाई के बिरोध मे जनपद समस्त विधानसभा क्षेत्रों मे सपाईयों ने साइकिल यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।

जानकारी के अनुसार सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर भाजपा हटाओ देश बचाओ कार्यक्रम के तहत साइकिल यात्रा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किन्नर पट्टी बाजार मे पूर्व सांसद बालेश्वर यादव के नेतृत्व में शुरू हुआ । यह साइकिल रैली किन्नर पट्टी से माघी मुर्गहवा कोठिलवा अरनहवा, बाजुपट्टी मोजहिदा भैरौगंज नोनिया पट्टी धागडटोली पुर्नहा मिश्र पुर्नहा बुजुर्ग जटहां बाजार एकवन्ही जरार होते हुए किन्नर पट्टी में आकर समाप्त हो गया। इस साइकिल यात्रा जागरूकता अभियान मे भाजपा सरकार की गलत नीतियों से बढ़ती कमरतोड़ डीजल पेट्रोल महंगाई जनता के आवश्यक सामग्री पर बेतहाशा महंगाई रासायनिक खादों पर महंगाई मुद्दों को जन जन तक पहुंचाया । इस जागरूकता साइकिल रैली कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पडरौना समाजवादी पार्टी विजेंद्र पाल सिंह यादव अब्दुल रहीम पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद पडरौना अखिलेश यादव रामेश्वर यादव जनार्दन यादव मुरारी यादव राजेंद्र यादव प्रभु यादव मुलायम अंसारी राम आशीष चौहान विजय चौहान शैलेंद्र चौहान नरेश चौहान कैसर जमाल विक्रम उपाध्याय सुरेश मिश्रा मोनू तिवारी कन्हैया यादव छोटू यादव सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए भाजपा सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाने के लिए जन जन को जागरूक किया गया।

इसी क्रम में हाटा विधान सभा से राधेश्याम सिंह, कुशीनगर विधान सभा के सपाइयों ने पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी के कसया कैंप कार्यालय से विशाल साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने रवाना किया। रैली का नेतृत्व पूर्व प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी व डा प्रियेश त्रिपाठी द्वारा किया गया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुआ साइकिल जुलूस कसया गांधी चौक होते हुए मुख्य मार्ग से ओवरब्रिज चौराहा से गोपालगढ़ तिरहा होते हुए महर्षि अरविंद विद्या मंदिर स्कूल से भरौली होते हुए सपहा रोड गांधी चौक होते हुए तहसील परिसर पहुँचा जहाँ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओ का साइकिल रैली को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि 2022 में समाजवादी सरकार आ रही है। प्रदेश को अखिलेश यादव के नेतृत्व का इंतजार है।

वर्तमान सरकार में लूट हत्या अपराध बेरोजगारी महंगाई बेलगाम हो गई है। किसान से लेकर ब्यापारी मजदूर युवा हर वर्ग परेशान है। अपने हक की लड़ाई लड़ने वालों पर भी यह सरकार लाठियां बरसाने का काम कर रही है जो लोकतंत्र के हित में नहीं है। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रतिनिधि अलाउद्दीन अंसारी विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव प्रभाकर जायसवाल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय मनोज तिवारी आदर्श त्रिपाठी कृष्णलाल त्रिपाठी सादिक अली उग्रसेन यादव राकेश दुबे बलवंत सिंह नीलेश कश्यप लालसाहब त्रिपाठी बैजनाथ मिश्रा राज खरवार अभिषेक खरवार सचिन यादव मुन्ना जायसवाल श्याम चौहान अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार कसया में ही सपा नेता राजेश प्रताप राव बंटी ने भी साइकिल जुलूस निकाल सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY