पत्रकार संयोग श्रीवास्तव की लिखी भजन का बज रहा है डंका

Share◆ अरविन्द सिंह व प्रियंका मुखर्जी ने अपने सुर से सवारा। ◆ जटा मे तेरी गंगा बिराजे टी सीरीज ने किया रिलीज, चालीस हजार से अधिक लोग सून चुके...

◆ अरविन्द सिंह व प्रियंका मुखर्जी ने अपने सुर से सवारा।

◆ जटा मे तेरी गंगा बिराजे टी सीरीज ने किया रिलीज, चालीस हजार से अधिक लोग सून चुके है भजन।

◆जटा मे तेरे गंगा बिराजे ” भजन की चहुओर मची धूम।

◆ शोसल मीडिया पर देश-विदेश से गीतकार बने संयोग श्रीवास्तव को मिल रही है बधाई।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद मे पहचान बना चुके पत्रकार संयोग श्रीवास्तव ने अपनी बेबाक लेखनी से एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती है। वकालत से पत्रकारिता की मंजिल तय करने वाले संयोग के नाम के साथ एक और तगमा जुड गया है। वह पत्रकार के साथ-साथ गीतकार भी बन गये है। इनके द्वारा लिखी गयी भजन को देश की सबसे बडी म्यूजिक कम्पनी टी सीरीज ने हाल ही रिलीज किया है। संयोग के लिखे भजन को अरविन्द सिंह व प्रियंका मुखर्जी ने अपने सुर से सवारा। चार दिनों मे चालीस हजार से अधिक लोगो इनके भजन को सुना है। संयोग के इस उपलब्धि पर शोसल मीडिया के जरिए देश विदेश से उन्हें बधाई मिल रही है।

गौरतलब है कि पत्रकार संयोग श्रीवास्तव जनपद के तमकुहीराज तहसील के तरया लच्छीराम गांव के निवासी प्रसिद्ध चिकित्सक व समाजसेवी स्वर्गीय ब्रजेश चंद श्रीवास्तव के सुपुत्र है। संयोग कानून की पढाई पूरी करने बाद वकालत के पेशा से जुड़कर गरीब, लाचार और असहाय लोगो को न्याय दिलाने का कार्य कर रहे थे लेकिन समाजिक सरोकार और जनहित से जुडे मुद्दे पर बेबाकी से मुखर होने की इनकी आदत ने पत्रकारिता के क्षेत्र मे आने के लिए विवश कर दिया। वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले संयोग की अध्यात्मिक लगाव व धार्मिक आस्था शुरू से रहा। संयोग कहते है कि भगवान मे आस्था व दीन-दुखियो की सहायता करना माता-पिता द्वारा दी गयी संस्कार की देन है। गीतकार बनने का ख्याल कब और कैसे आया यह पूछे जाने पर पत्रकार संयोग श्रीवास्तव बताते है कि कोरोना महामारी ने जब पूरे विश्व को अपने चपेट मे लेकर लोगो को घर मे दुबकने के लिए विवश कर दिया तो उन्होंने सोचा कि घर मे बैठकर क्या किया जाए। चूकि भगवान के प्रति आस्था और खासकर देवाधिदेव महादेव के प्रति गहरी आस्था होने के कारण एकाएक मन मे ख्याल आया कि घर मे बेकार बैठकर समय बर्बाद करने से अच्छा होगा भगवान शिव का भजन लिखे। उन्होंने कहा कि माता-पिता का आर्शीवाद व माँ सरस्वती की विशेष कृपा से भगवान शिव का भजन जटा मे तेरी गंगा विराजे लिखा। उन्होंने कहा कि महादेव के इस भजन को लिखने के बाद मुझे यह उम्मीद था कि अगर यह भजन संगीतवद्ध हो जाए तो लोगो को जरूर पसंद आयेगा। लेकिन यह सपने मे भी नही सोचा था कि मेरी पहली भजन को इतनी बडी कामयाबी मिलेगी जिसे प्रसिद्ध गायक अरविन्द सिंह व प्रियंका मुखर्जी अपने सूरो से सवारेगी और देश के सबसे बडे म्यूजिक कम्पनी टी सीरीज द्वारा रिलीज किया जायेगा। संयोग इसे महादेव की कृपा और माता-पिता के पुण्य कर्मो का फल मानते है। उन्होंने कहा कि वैसे तो मेरे इस सफलता के पीछे म्यूजिक डायरेक्टर व गायक अरविन्द सिंह, प्रियंका मुखर्जी, टी सीरीज कम्पनी सहित सुनील बारी सबका हाथ है लेकिन इसमे विशेष योगदान अरविन्द सिंह का है।म्यूजिक डायरेक्टर व गायक अरविन्द सिंह का कहना है कि संयोग भाई ने पूरी आत्मीयता से भजन लिखा है भजन पढने के बाद ऐसा कही से नही लग रहा था कि यह किसी गीतकार का पहला लिखा हुआ भजन है। इस भजन ने मुझे इतना प्रेरित कर दिया कि इस भजन को स्वय मै गाने से खुद को रोक नही पाया। उन्होंने बताया कि फीमेल आवाज को प्रियंका मुखर्जी ने दिया है इसमे उनके अरेंजर सुनील बारी की भूमिका काफी अच्छी रही। उन्होंने कहा कि संयोग श्रीवास्तव की लिखी भजन को जब वह और प्रियंका मुखर्जी ने अपनी आवाज से संजोया तो यह भजन इतनी अच्छी लगी कि टी सीरीज कम्पनी ने इस भजन को रिलीज करने की जिम्मेदारी अपने उपर ले लिया। गायक अरविन्द सिंह ने कहा कि टी सीरीज द्वारा चार दिन पूर्व रिलीज किया गये इस भजन को खूब पसंद किया जा रहा है अब तक चालीस हजार से अधिक लोग इस भजन को सून चुके है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY