श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन

Share◆ पत्रकार उत्पीड़न सहित तमाम विन्दुओ पर चर्चा के साथ संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर। यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक शुक्रवार को...

◆ पत्रकार उत्पीड़न सहित तमाम विन्दुओ पर चर्चा के साथ संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक शुक्रवार को जिला सूचना कार्यालय मे सम्पन्न हुई। इसमें पत्रकारो के हित मे संगठन को और अधिक मजबूती देने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे संपन्न हुई बैठक का संचालन महासचिव संजय चाणक्य ने किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनता की आवाज को नौकरशाहों और सरकार तक पहुंचाने का काम करने वाले पत्रकारों की आवाज को आज दबाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कहा कि पत्रकारों में आपसी फूट डलवाकर अधिकारी पत्रकारों को कमजोर करने का काम कर रहे हैं, लेकिन श्रमजीवी पत्रकार संगठन से जु़ड़े पत्रकार कमजोर नहीं। बैठक मे पत्रकार उत्पीड़न के मामले को मजबूती से उठाने, सूचना विभाग द्वारा पत्रकारों की सूची सभी विभागों व थानो पर भेजवाने, अपने ही जनपद मे आने-जाने के लिए टोल प्लाजा पर पत्रकारों को टोल टैक्स से मुक्त करने, पत्रकारों पर लगे किसी आरोप व मामले को पहले सक्षम अधिकारी द्वारा जांच कराने के बाद दोषी पाये जाने पर ही कार्रवाई करे, पत्रकार के प्रेस क्लब के लिए भूमि आवंटित करने सहित तमाम विन्दुओ पर बडी बारीकी से चर्या की गयी। उसके बाद सभी पत्रकारो ने ध्वनी मत से सभी प्रस्तावो पारित किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मिथलेश्रर पाण्डेय ने कहा पत्रकारों मे एकजुटता बहुत जरूरी है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ज्योतिभान मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय मिश्र, शम्भू मिश्र, पवन मिश्रा, परमेश्वर यादव, कृष्ण मोहन पाण्डेय, गौरीशंकर गुप्ता, आदित्य श्रीवास्तव, रत्नेश मिश्रा, अफजल अंसारी, रऊफ आलम, गोविन्द पटेल आदि ने अपने विचार रखे जहा जिले के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY