टोक्यो ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाने पर नीरज को वरिष्ठ जनों ने दी बधाई

Shareकुशीनगर भारत के नीरज चोपड़ा भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया है जिसको लेकर पडरौना नगर क्षेत्र के अहिरौली बुज़ुर्ग के वरिष्ठ लोगों द्वारा...

कुशीनगर भारत के नीरज चोपड़ा भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया है जिसको लेकर पडरौना नगर क्षेत्र के अहिरौली बुज़ुर्ग के वरिष्ठ लोगों द्वारा रविवार को मां दुर्गा मंदिर पर बैठक की गई, वरिष्ठ लोगों ने स्वर्ण पदक विजेता को बधाई और शुभकामनाएं दी। तथा भारत देश के अन्य खेल खिलाड़ी जिन्होंने ओलम्पिक में पदक जीता है उनको भी बधाई दी गई। इसके साथ ही साथ ओलम्पिक का हिस्सा रहे अन्य खिलाड़ियों को उनके प्रयासों के लिए सराहना एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर कामेश्वरी दीक्षित ने कहा कि माता- पिता को बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना चाहिए जिससे कि बच्चे खेल में अच्छा प्रदर्शन कर सकें,अधिवक्ता अशोक दीक्षित ने कहा कि व्यक्ति को कामयाब बनने के लिए शिक्षा के साथ – 2 खेल भी बहुत आवश्यक है,इसी क्रम में परमेश्वर यादव ने कहा कि खेल से हमें अच्छा स्वास्थ्य,रोजगार एवं देश का नाम रोशन करने का भी मौका मिल सकता है,युवाओं को अच्छे खेल माहौल के लिए जिला स्टेडियम में जाना चाहिए, इसी कड़ी में केदार शर्मा और आदित्य दीक्षित ने अपने जिले के अनेकों खिलाड़ियों का नाम लिया जिन्होंने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर नर्वदेशवर मिश्र, संदीप मिश्र, दिलीप शर्मा, राहुल दीक्षित, मोहित गोंड, विद्यासागर दीक्षित, यश दीक्षित, पुन्ना दीक्षित, अंकित, हृद‍यानंद चौहान, अमरेंद्र, सचिन, ऋषि आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY