जनपद के तमकुहीराज सीएचसी अधीक्षक समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर कोविड जांच के लिए लिए सैंपल तथा डाटा इंट्री के संबंध में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज डा. अभिषेक वर्मा...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर कोविड जांच के लिए लिए सैंपल तथा डाटा इंट्री के संबंध में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज डा. अभिषेक वर्मा सहित पांच के विरुद्ध पडरौना कोतवाली में महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सीएमओ डा.सुरेश पटारिया की तहरीर पर हुई है।

पडरौना कोतवाली मे दिए गए तहरीर में सीएमओ डा0 पटारिया ने कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज में कोविड-19 की रोकथाम के लिए गए सैंपल एवं डाटा इंट्री को लेकर अक्षम्य लापरवाही बरती गई है। 15 जुलाई से 25 जुलाई 2021 तक अस्पताल में कोविड जांच के लिए इकट्ठा किए गए सैंपल से संबंधित कोई भी रिकार्ड उपलब्ध नहीं है। जिससे पता लगाया जा सके कि किस दिन किसके द्वारा सैंपल को किस व्यक्ति के जरिये बीआरडी मेडिकल कालेज ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे इस बात की भी जानकारी नहीं मिल पा रही है कि सैंपल को बिलंब से भेजने में किसके द्वारा लापरवाही बरती गई। इस लापरवाही के पीछे अधीक्षक की भूमिका भी गैरजिम्मेदार की रही है क्योंकि उनके द्वारा समय रहते कभी भी उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इस आधार पर सीएचसी अधीक्षक डा. अभिषेक वर्मा, लैब तकनीशियन अनिल प्रजापति, एलए विनोद कुमार व सीताराम तथा डाटा इंट्री उमेश कुमार राय के विरुद्ध पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में लापरवाही उजागर होने के बाद डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। इसके सीएमओ ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध मे कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सीएमओ की तहरीर पर सीएचसी अधीक्षक तमकुहीराज तथा चार अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY