◆ सपा कार्यालय पर आयोजित हुई युवजन सभा की बैठक
यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कुशीनगर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, अपराध सिर चढ़कर बोल रहा है। लूट, डकैती, चोरी, छिनैती, बलात्कार आम हो गयी है। युवा पढ़ लिखकर बेरोजगार घूम रहे है हक मांगने पर लाठी खा रहे है।
उक्त बातें रविवार को सपा कार्यालय पर पडरौना विधान सभा के युवजन सभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष परवेज आलम ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पूंजीपतियो की सरकार है। इस सरकार में गरीबों का कोई सुनने वाला नही है। पूर्व में समाजवादी की सरकार थी तो हर वर्ग के लोग खुशहाल नजर आ रहे थे। योजनाओं का लाभ आम जनता तक आसानी से पहुंच जाता था लेकिन जब से भाजपा की सरकार आयी है तब से हर तबके के लोग परेशान है। अपना हक मांगने पर किसान मारे जा रहे है। आगे कहा कि 2022 में भजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी अभी लग जाये। अंत में उन्होंने संगठन की विस्तार व मजबूती पर जोर देने की बात कही। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शैलेश यादव, रमेश यादव, जिला सचिव असफाक, ऋषभ शुक्ला सहित विधानसभा पडरौना के समस्त युवजन सभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
