कुशीनगर जनपद के चर्चित अतिसंवेदनशील मिश्रौली डोल मेला और मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए सोमवार को क्षेत्र के दोनों समुदाय के संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाल पडरौना अनुज कुमार सिंह ने कहा कि देश कोरोना काल की महामारी से गुजर रहा है, ऐसे में सभी लोग कोविड19 के नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घर पर ही त्यौहार मनाएं,जुलूस व गाजे-बाजे पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। कानून तोड़ने वालों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र के सिरसिया दीक्षित, बड़हरागंज, बरकंटी, पकड़ियार,पटेरा मंगलपुर, शनेरा मल्ल छपरा,अडरौना,अब्दुल चक, मिश्रौली विश्राम पट्टी आदि गांव के सभी ताजिएदार व डोल आयोजक बैठक में शामिल रहे,सभी ने एक स्वर से शासन द्वारा बताए नियम पालन के लिए हामी भरी। जिसके बाद कोतवाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
उक्त अवसर पर चौकी इंचार्ज मिश्रौली आहुत कुमार यादव, अश्विनी पांडेय,मुहम्मद अकमल अंसारी,प्रधान सगीर, हाफीज बशीर,भोला,राजकुमार वर्मा,कृष्ण मोहन, प्रहलाद यादव, दूधनाथ वर्मा, कांस्टेबल मनीष सिंह यादव, वकील कुमार, गिरीशचंद्र गौड़,अनिल यादव, विपिन चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
