आजादी के अमृत महोत्सव, पूरे जनपद मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Share◆ काकोरी शहीद स्मारक स्थल लखनऊ से राज्यपाल और सीएम के संबोधन को किया गया लाइव प्रसारण। ◆ कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के...

◆ काकोरी शहीद स्मारक स्थल लखनऊ से राज्यपाल और सीएम के संबोधन को किया गया लाइव प्रसारण।

◆ कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितो को किया गया सम्मानित।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन के श्रृंखला में सोमवार को काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगाठ को पूरे जनपद मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहीद स्मारकों पर अमर शहीदो को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।


कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार दुबे ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के सपूतो को नमन करते हुए उनके परिवार के प्रति आभार प्रकट किया। सांसद ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की दिशा निर्देशन में भारत के बदलते स्वरूप की चर्चा करते हुए कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी ने पूरे विश्व मे भारत की एक अलग पहचान बनाई है। किसानों को जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समाज को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है, साथ ही इस देश के नौनिहालों के दिल मे राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का कार्य किया है।


जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने ने कहा कि इन महान बलिदानियों, वीर शहीदों के आदर्शो, संघर्षो व त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा देश की एकता, अखण्डता, अक्षुण्णता बनाए रखने के लिए हमे संकल्प के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने स्वत्वन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी सदैव उनके ऋणि रहेंगे। इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि हम ये नहीं सोचे कि देश ने हमारे लिए क्या किया, हम ये सोचें कि हमने देश के लिए क्या किया। पड़रौना नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र के लिए समर्पित वीर सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने का कार्य वास्तव में सौभाग्य का कार्य है। इस अवसर पर सांसद, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, द्वारा जनपद के 12 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को फूल माला व अंग वस्त्र भेटकर सम्मानित किया गया।
राज्यपाल और सीएम के संबोधन को किया गया लाइ प्रसारण
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम काकोरी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।जिसे सभी उपस्थित जनो द्वारा देखा गया, तथा स्थानीय स्तर पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।


जगह जगह किया गया शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

जिले मे जगह-जगह आयोजित महोत्‍सव के दौरान प्रभात भेरी निकाली गई। शहर के शहीद स्‍मारकों पर पहुंचकर लोगो ने पुष्‍प अर्पित कर अपनी भावनाएं प्रकट कीं। वहीं अधिकारियों ने शहीदों की प्रेरक जीवन चरित्र पर विस्तृत प्रकाश डाला। साथ ही अपने वक्‍तव्‍य के माध्‍यम से देश के प्रति प्रेम भावना रखने को प्रेरित किया। वक्‍ताओं ने बलिदानों को याद करते हुए कहा कि शहीदों की जीवनी हमे पग-पग पर प्रेरित करती रहती है।
कलाकारो ने प्रस्तुत किया देशभक्ति कार्यक्रम
आजादी का महोत्सव कार्यक्रम दौरान गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर के कलाकारों द्वारा देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई, साथ ही विभिन्न कवियों द्वारा कविता के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया गया। इस दौरान पर जनपद के विभिन्न स्थानो पर सूचना विभाग द्वारा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री लाल बाबू वाल्मीकि, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक,अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, नपा अध्यक्ष पड़रौना अध्यक्ष विनय जायसवाल, विधायक पड़रौना प्रतिनिधि श्री राम, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका ए एन सिंह, डीआईओ एनआईसी,सहित अन्य जनप्रतिनिधि व जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY